Entertainment

आवारापन 2 vs बंटवारा 1947 एडवांस बुकिंग: 14 अगस्त किसके लिए होगी हिट-फ्लॉप? इमरान ने पहली चाल में सनी को दी मात

Last Updated:August 12, 2026, 17:51 IST

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Day 1 Advance Booking: 14 अगस्त को इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ रिलीज होंगी. एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ आगे है. चलिए बताते हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े.Amazon Prime DayTop Deals Insideआवारापन 2 vs बंटवारा 1947 एडवांस बुकिंग: 14 अगस्त किसके लिए बनेगी हिट?Zoom

हर साल 15 अगस्त के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिलता है. इस साल 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो धाकड़ फिल्में रिलीज हो रही है. एक तरफ हैं इमरान हाशमी तो दूसरी तरफ हैं सनी देओल. फिलहाल दोनों की फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर दोनों की फिल्मों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कौन सी फिल्म ग्रैंड ओपनिंग और कौन सी फिल्म पिछड़ सकती है.

इमरान हाशमी साल 2007 की कल्ट फिल्म आवारापन का सीक्वल लेकर आ रहे हैं तो सनी देओल एक बार फिर बंटवारे पर बनी फिल्म. दोनों की ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. इमरान हाशमी की आवारापन 2 में वही पुराना अंदाज, गाने और बदले की आग देखने को मिलेगी तो सनी देओल इस बार पर्दे पर बंटवारा 1947 लेकर आ रहे हैं. जहां प्रीति जिंटा से लेकर करण देओल उनके साथ हैं. दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

आवारापन 2 की एडवांस बुकिंगAwarapan 2 Box Office Day 1 Advance Booking बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अगस्त रात 9 बजे तक के आंकड़ों के हिसाब से आवारापन 2 की करीब 68 हजार टिकटें बिक चुकी हैं. इसका मतलब ये निकलता है कि 2.2 करोड़ रुपये तक के टिकट बिक चुके हैं. नोट करने वाली बात ये है कि मंगलवार की सुबह तक सिर्फ इसके 18 हजार टिकट बिके थे. लेकिन शाम तक दर्शकों की रुचि बढ़ी और करीब 50 हजार टिकट बिके. अभी रिलीज में दो दिन बाकी है और एडवांस बुकिंग में भी उछाल देखने को मिल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि आवारापन आसानी से 1 लाख टिकटों का आंकड़ा पार कर लेगी.

बंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंगBatwara 1947 Box Office Day 1 Advance Booking: अब बात करते हैं सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 1947 की. फिलहाल आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म इमरान हाशमी की फिल्म से पीछे चल रही है. 11 अगस्त की सुबह तक बंटवारा 1947 की सिर्फ 9200 टिकट बिकी थीं. फिर रात 9 बजें तक ये आंकड़ा 37,600 तक पहुंचा. मतलब ये कि आवारापन 2 फिलहाल सनी देओल की फिल्म से बढ़त बनाए हुए हैं.

किसके लिए 14 अगस्त होगी लकीसिर्फ एडवांस बुकिंग के एक दिन के आंकड़ों के हिसाब से ये रेस खत्म नहीं होती. अभी दो दिन दोनों फिल्मों के पास एडवांस बुकिंग के है. फिर स्पॉट बुकिंग और वर्ड ऑफ माउथ पर भी ये निर्भर करता है. दोनों ही फिल्मों के पास तगड़ी स्टारकास्ट और अपने अपने मजबूत बिंदु है. अब देखना ये है कि 14 अगस्त की तारीख किसके लिए लकी साबित रहती है.

एक दिक्कत ये भीबताया जा रहा है कि फिलहाल बंटवारा 1947 और आवारापान 2 की एडवांस बुकिंग पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है. अभी कुछ थिएटर्स में ये कंफ्यूजन चल रहा है कि कब और कैसे कितने शो लगाए जाएंगे. यही वजह है कि सिंगल-स्क्रीन, 2-स्क्रीन और 3-स्क्रीन वाले थिएटरों में टिकटों की बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई. जब ये दिक्कत सुलट जाएगी तो दोनों ही फिल्मों को फायदा मिलता दिखेगा.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

August 12, 2026, 17:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj