Entertainment

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 BOC: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का दबदबा, दूसरे ही दिन हांफी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’

Last Updated:August 16, 2026, 10:23 IST

Batwara 1947 vs Awarapan 2 Saturday Box Office Collection- 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश दिखा. सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी-दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ लंबे इंतजार और बज के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराईं, लेकिन सनी देओल की फिल्म का पहले ही दिन बुरा हाल हो गया.

नई दिल्ली. सनी देओल और राजकुमार संतोषी को जोड़ी को 90 के दशक में हिट की गारंटी माना जाता था. दोनों ने साथ में घायल, दामिनी, घातक जैसी फिल्में बनाई थीं. कई सुपरहिट देने वाली जोड़ी जब दोबारा साथ आई तो दोनों की फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उम्मीद थी, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ ऑडियंस की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई.

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 150 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी है. सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को कास्ट कर मेकर्स ने एक बार फिर 90 के दशक के जादू को दोहराना चाहा लेकिन इस बार वो सफल होते नहीं दिख रहे हैं.

पहले दिन बंटवारा 1947 ने काफी कमजोर शुरुआत करते हुए सिर्फ सिंगल डिजिट में कमाई की. वहीं दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म की कमाई में भारी उछाल दर्ज हुआ. सनी देओल और प्रीति की फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलते दिखा.

Add as Preferred Source on Google

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बंटवारा 1947 ने भारत में 22.91 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया जबकि नेट कमाई 19.25 करोड़ रुपये की रही. वहीं दुनिया भर में फिल्म की कमाई 26 करोड़ के पार पहुंच गई है. कमाई के मामले में राजकुमार संतोषी की फिल्म आवारापन 2 से काफी पीछे रह गई है.

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज था. कई साल पहले जब इमरान हाशमी और श्रिया सरन की फिल्म आई थी तो इसके गानों ने मार्केट में धूम मचा दी थी. इस बार इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी दिख रही हैं, लेकिन फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म आवारापन 2 को पहले ही दिन शानदार रिस्पांस मिला. पहले दिन फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन के साथ ओपनिंग की. ये इमरान हाशमी के करियर की सबसे हाईएस्ट ओपनर बन गई है. पहले दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये कमाए.

दूसरे दिन आवारापन 2 के कलेक्शन में भारी उछाल दर्ज हुआ. दूसरे दिन इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म का 10,496 शोज थे जिसका शनिवार को 55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी.

आवारापन 2 ने देशभर में 55.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. देशभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 66.90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. दो दिन में फिल्म ‘आवारापन 2’ ने 66 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 16, 2026, 10:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj