Rajasthan

मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर! जोधपुर का नया फन ज़ोन बना परिवारों की पहली पसंद, हर उम्र के लोग उठा रहे मजा

Last Updated:May 17, 2026, 10:10 IST

Jodhpur Adventure Fun Zone: जोधपुर एडवेंचर फन जोन शहर में मनोरंजन और तनाव से राहत देने के उद्देश्य से एक अनोखा एडवेंचर फन जोन शुरू किया गया है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. यहां लोग रोजमर्रा की भागदौड़ और तनावभरी जिंदगी से दूर खेल, एडवेंचर एक्टिविटी और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं. इस फन जोन में बच्चों के गेम्स, एडवेंचर राइड्स, इंडोर एक्टिविटी और फैमिली एंटरटेनमेंट की कई सुविधाएं उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि यहां युवा और बुजुर्ग भी बचपन की यादों को फिर से जीते नजर आ रहे हैं. जोधपुर में पहली बार शुरू हुई इस तरह की पहल को लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. छुट्टियों और वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में परिवार पहुंच रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: गर्मी की छुट्टियों के बीच जोधपुरवासियों को मनोरंजन और एडवेंचर का नया अनुभव मिल रहा है. आयोजक विकास बोराणा और कमलेश गलहोत द्वारा शुरू किया गया शहर का पहला और सबसे बड़ा एयर बाउंस फन ज़ोन  लोगों के  स्ट्रेस रिलीज़ ज़ोन बनता जा रहा है. जहां पहले बच्चे मोबाइल और वीडियो गेम्स में व्यस्त नजर आते थे, वहीं अब वे खुली हवा में दौड़ते, कूदते और खिलखिलाते दिखाई दे रहे हैं जहां बच्चे, युवा और परिवार बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। रंग-बिरंगे विशाल एयर बाउंस, म्यूजिक, रोशनी और एडवेंचर एक्टिविटीज़ लोगों को कुछ पल के लिए रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से दूर ले जाकर खुलकर हंसने और मस्ती करने का मौका दे रहे हैं.

खास बात यह है कि जोधपुर के गढ़ गोविंद के सामने स्थित इस तरह का एडवेंचर फन ज़ोन पहली बार देखने को मिला है, खासकर गर्मी की छुट्टियों में परिवार बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। युवाओं के लिए यह जगह सोशल मीडिया और रील्स का नया पसंदीदा स्पॉट बन रही है, वहीं बच्चों के लिए यह किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं लग रही. शाम होते ही पूरा माहौल किसी बड़े फेस्टिवल जैसा दिखाई देता है, जहां हर उम्र के लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल बिताते नजर आते हैं.

मनोरंजन के साथ यहां खानपान की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों का अनुभव और भी खास बन रहा है. कुल मिलाकर एयर बाउंस फन ज़ोन केवल एक मनोरंजन स्थल नहीं, बल्कि शहरवासियों के लिए तनाव से दूर खुशी और ऊर्जा से भर देने वाला नया अनुभव बनता जा रहा है.

खुशी दोबारा महसूस हो रहीविजिटर यामिनी ने बताया कि जोधपुर में पहली बार ऐसा अनुभव देखने को मिला है. बचपन में मेलों में ट्रैम्पोलिन देखकर मन करता था, लेकिन बड़ों को अनुमति नहीं मिलती थी.यहां आकर वही बचपन वाली खुशी दोबारा महसूस हो रही है. सच में यह अनुभव बेहद खास और यादगार है.

विजिटर ममता यह कॉन्सेप्ट बच्चों ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए है.आमतौर पर ऐसे गेम्स सिर्फ बच्चों तक सीमित रहते हैं, लेकिन यहां बड़े भी खुलकर एंजॉय कर पा रहे हैं। जोधपुर में इस तरह का यूनिक फन पार्क लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

हर कोई अपने बचपन की मस्ती फिर से जी सकेआयोजक विकास बोराणा और कमलेश ग़लहोत ने बताया कि यह एयर बाउंस पार्क सीमित समय के लिए जोधपुर आया है और करीब डेढ़ महीने तक रहेगा। शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक लोग यहां आकर आनंद ले सकते हैं। पार्क में 2 साल से लेकर 80 साल तक के लोगों के लिए करीब 200 से ज्यादा एक्टिविटीज़ और एडवेंचर ज़ोन तैयार किए गए हैं, ताकि हर कोई अपने बचपन की मस्ती फिर से जी सके.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj