Bacha Hua Tel Kaise Use Kare | Cooking Oil Reuse Precautions

Last Updated:November 05, 2026, 08:08 IST
Leftover Cooking Oil Reuse Tips: तला हुआ खाना बनाने के बाद कढ़ाई में बचे तेल को फेंकने या बार-बार गर्म करने के बजाय सही तरीके से छानकर इस्तेमाल किया जा सकता है. लाली देवी के अनुसार, तेल पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे सूती कपड़े से छानकर डिब्बे में सुरक्षित रख लें. रंग, गंध और गुणवत्ता सामान्य होने पर ही इसका सीमित उपयोग सब्जी या तड़के में करें. मछली या तेज मसाले वाला तेल दोबारा उपयोग में न लाएं तथा खराब व अत्यधिक तले हुए तेल का इस्तेमाल करने से बचें.
Bhilwara: आमतौर पर यह देखा जाता है कि घरों में कोई बड़ा आयोजन हो या फिर मेहमानों के आने पर पकौड़े, पूरी, कचौरी, समोसे और अन्य तले हुए पकवान बनाने के बाद कढ़ाई में काफी मात्रा में तेल बच जाता है. कई लोग इस बचे हुए तेल को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि कुछ लोग इसे बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करते रहते हैं. लेकिन सेहत की दृष्टि से ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. यदि तेल की गुणवत्ता सही है, तो कुछ जरूरी सावधानियों को अपनाकर इसका सीमित मात्रा में दोबारा उपयोग किया जा सकता है.
लाली देवी ने बताया कि खाना या कोई चीज तलने के बाद बचे हुए तेल को अलग-अलग तरीकों से दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है. सबसे पहले कढ़ाई में बचे गर्म तेल को पूरी तरह से ठंडा होने दें. गर्म तेल को छानने की कोशिश बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे जलने का खतरा रहता है. तेल के ठंडा होने के बाद इसे बारीक छलनी या एक साफ सूती कपड़े से अच्छी तरह छान लें. इससे तेल में मौजूद खाने के छोटे-छोटे जले हुए कण और मसाले बाहर निकल जाते हैं. इसके बाद तेल को एक साफ और सूखे डिब्बे में भरकर रख लें.
किन बातों का रखें विशेष ध्यान?
रंग और गंध की जांच: यदि तेल का रंग और गंध सामान्य है और उसे बहुत ज्यादा तापमान पर गर्म नहीं किया गया है, तो उसका सीमित उपयोग किया जा सकता है. इसे सब्जी में तड़का लगाने या अन्य पकवान बनाने में काम में ले सकते हैं.
चीजों का रखें ध्यान: जिस तेल में मछली या बहुत तेज मसाले वाली चीजें तली गई हों, उसका इस्तेमाल दूसरी सामान्य चीजों में करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्वाद और महक बदल सकती है.
बार-बार गर्म करने से बचें: बचे हुए तेल को बार-बार गर्म करना सेहत के लिए हानिकारक होता है. उच्च तापमान पर बार-बार तेल गर्म करने से उसमें विषैले और हानिकारक तत्व बनने लगते हैं. इसलिए एक बार इस्तेमाल हुए तेल को बार-बार कड़ाही में गर्म करने से बचें.
खराब तेल की पहचान और सुरक्षित निस्तारणयदि तेल का रंग बहुत अधिक गहरा हो गया है, उसमें झाग बनने लगे हैं, चिपचिपापन आ गया है या जलने जैसी तेज दुर्गंध आ रही है, तो उसका दोबारा इस्तेमाल बिल्कुल न करें. इस तरह के खराब तेल का सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा, खराब तेल को सीधे नाली में भी नहीं फेंकना चाहिए, क्योंकि इससे नाली जाम हो सकती है. इसे किसी बंद डिब्बे में इकट्ठा करके सुरक्षित तरीके से निस्तारित करना चाहिए.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan
First Published :
November 05, 2026, 08:08 IST



