Rajasthan

भीलवाड़ा के जिस अस्पताल में प्रसूताओं की हुई मौत, वहां ऑपरेशन थिएटर में मिला बैक्टीरिया संक्रमण!

Last Updated:July 11, 2026, 16:05 IST

Bhilwara Hospital News : भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में एक सप्ताह में 5 प्रसूताओं की मौत हुई. एक ऑपरेशन थिएटर में बैक्टीरिया संक्रमण मिला, जिसे बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिस ऑपरेशन थिएटर की रिपोर्ट नॉन-परमिसिबल आई है, वहां पिछले तीन दिनों से कोई ऑपरेशन नहीं किया गया है. वहीं इसी बीच मामले ने तूल पकड़ने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है. विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने पूरे घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए जयपुर से दो सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भीलवाड़ा रवाना की है.जिस अस्पताल में प्रसूताओं की हुई मौत, वहां OT में मिला बैक्टीरिया संक्रमण!Zoomलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में एक सप्ताह में 5 प्रसूताओं की मौत हुई.

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय (एमजीएच) के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में पिछले एक सप्ताह के भीतर हुई पांच प्रसूताओं की मौत ने अस्पताल की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी बीच अस्पताल की एक और बात सामने आई है. कुछ दिन पहले कराई गई जांच में एक ऑपरेशन थिएटर की कल्चर रिपोर्ट में बैक्टीरिया संक्रमण मिला है. रिपोर्ट में संक्रमण को नॉन-परमिसिबल बताया गया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर उस ऑपरेशन थिएटर को पिछले तीन दिनों से बंद कर दिया गया है.

एमजीएच जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में महिलाएं प्रसव और इलाज के लिए पहुंचती हैं. लेकिन पिछले एक सप्ताह में लगातार पांच प्रसूताओं की मौत के बाद मरीजों और उनके परिजनों में चिंता बढ़ गई है. इसी दौरान अस्पताल में हुई जांच में एक ऑपरेशन थिएटर की कल्चर रिपोर्ट में बैक्टीरिया संक्रमण सामने आया. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने संबंधित ऑपरेशन थिएटर को तत्काल बंद कर दिया.

संक्रमण मिलने के बाद बंद किया गया ऑपरेशन थिएटरअस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिस ऑपरेशन थिएटर की रिपोर्ट नॉन-परमिसिबल आई है, वहां पिछले तीन दिनों से कोई ऑपरेशन नहीं किया गया है. पूरे ऑपरेशन थिएटर को सैनिटाइज किया जा रहा है. जब तक दोबारा रिपोर्ट संतोषजनक यानी परमिसिबल नहीं आती, तब तक उसे शुरू नहीं किया जाएगा.

प्रमुख सचिव ने जयपुर से भेजे तो सदस्यीय विशेषज्ञइसी बीच मामले ने तूल पकड़ने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है. विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने पूरे घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए जयपुर से दो सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भीलवाड़ा रवाना की है. टीम में डॉ. पवन और डॉ. अभिनव शामिल हैं, जो सभी मामलों की जांच कर रहे हैं. गायत्री राठौड़ ने कहा कि बड़े सरकारी अस्पतालों में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के मरीज अधिक आते हैं, इसलिए हर मामले का अलग-अलग अध्ययन किया जा रहा है. ऑपरेशन थिएटर से भी सैंपल लिए गए हैं और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है. उन्होंने साफ कहा कि अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों पर कुछ कहा जा सकेगा. अगर जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अस्पताल अधीक्षक ने क्या कहाअस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि हाल ही में हुई एक प्रसूता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम कराया गया है और जांच के लिए कमेटी गठित की गई है. उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में होने वाली हर प्रसूता की मौत का विभागाध्यक्ष स्तर पर ऑडिट किया जाता है. अगर किसी तरह की कमी सामने आती है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाता है. डॉ. गौड़ के मुताबिक अस्पताल मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है, जहां रोजाना 60 से 80 सामान्य प्रसव और 15 से 25 सिजेरियन ऑपरेशन होते हैं. उन्होंने कहा कि सभी तय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है. पिछले महीने पूरे स्टाफ को भी इस संबंध में प्रशिक्षण और लिखित निर्देश दिए गए थे. ऑपरेशन थिएटर, एनआईसीयू और आईसीयू के लिए अलग-अलग प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं.

मौतों की वजह क्या रहीअस्पताल अधीक्षक के अनुसार अब तक हुई प्रसूताओं की मौतों के पीछे अलग-अलग कारण सामने आए हैं. इनमें भर्ती के समय गंभीर एनीमिया और प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव जैसे कारण भी शामिल हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण मिला, वहां रिपोर्ट आने के बाद कोई ऑपरेशन नहीं किया गया है.

जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहेंअस्पताल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच विभागाध्यक्षों की समिति करेगी. यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही या कमी सामने आती है तो जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एक सप्ताह में पांच प्रसूताओं की मौत और ऑपरेशन थिएटर में बैक्टीरिया संक्रमण मिलने की घटना ने जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है. अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिससे यह साफ हो सके कि इन घटनाओं के पीछे असली वजह क्या थी.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj