IPL 2026 के बीच में आई बुरी खबर, 3 क्रिकेटर को किया गया ससपेंड, पिछला साल कोच को मैदान पर पीटने का मामला

Last Updated:April 22, 2026, 19:01 IST
CAP ने अपनी तरफ से ‘खिलाड़ियों को अपने किसी भी कैंपस में प्रवेश करने से सस्पेंड कर दिया है और वे राज्य संघ की किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकते.’ खिलाड़ियों को किसी भी राष्ट्रीय या बाहरी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं होगी और कोर्ट से सभी आरोपों से बरी होने तक यह सस्पेंशन जारी रहेगा.
कोच को मैदान पर पीटने वाले पांडिचेरी के 3 क्रिकेटर कोर्ट का फैसला आने तक किए गए ससपेंड
नई दिल्ली. पांडिचेरी क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने तीन फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने पिछले साल 8 दिसंबर को U-19 राज्य टीम के कोच वेंकटारमन पर हमला किया था, यह जानकारी राज्य संघ ने बुधवार को दी.
ये तीनों खिलाड़ी – जे कार्तिकेयन, ए अरविंदराज और एस संतोष कुमारन – हाल के वर्षों में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. दरअसल, अरविंदराज ने पिछले घरेलू सीजन में भी यूनियन टेरिटरी की ओर से खेला था.
बर्बाद होने के कगार पर तीन खिलाड़ी
CAP की प्रेस रिलीज में कहा कि तीनों पर हत्या की कोशिश और वेंकटारमन पर हमले का आरोप है. सेदुरापेट पुलिस स्टेशन के SHO ने FIR 100/2025 के तहत चार्जशीट दाखिल की है और मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट-IV कोर्ट पुडुचेरी में लंबित है. CAP ने अपनी तरफ से ‘खिलाड़ियों को अपने किसी भी कैंपस में प्रवेश करने से सस्पेंड कर दिया है और वे राज्य संघ की किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकते.’ खिलाड़ियों को किसी भी राष्ट्रीय या बाहरी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं होगी और कोर्ट से सभी आरोपों से बरी होने तक यह सस्पेंशन जारी रहेगा. आरोपियों के पास राज्य क्रिकेट संघ के एथिक्स ऑफिसर/ओम्बड्समैन के पास अपील करने का विकल्प है.
क्या था पूरा मामला
पांडिचेरी क्रिकेट में उस समय हड़कंप मच गया, जब अंडर-19 टीम के हेड कोच एस. वेंकटरमन पर तीन स्थानीय खिलाड़ियों ने हमला कर दिया. यह पूरा मामला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) की टीम चयन से जुड़ा है. आरोप है कि खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया, जिससे गुस्से में उन्होंने कोच पर धावा बोल दिया. इस घटना के बाद कोच को सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. CAP (Cricket Association of Pondicherry) के इनडोर नेट्स में सोमवार सुबह यह हमला हुआ. कोच वेंकटरमन प्रैक्टिस सत्र देख रहे थे, तभी तीन स्थानीय खिलाड़ी कार्तिकेयन जयसुंदरम, ए. अरविंदराज और एस. संतोष कुमारन वहां पहुंचे और कथित तौर पर उनसे बदसलूकी शुरू कर दी. इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि खिलाड़ियों ने कोच को बैट से मारा. पुलिस के मुताबिक वेंकटरमन के माथे पर 20 टांके लगे हैं और कंधे में फ्रैक्चर आया था.
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 22, 2026, 19:01 IST



