Rajasthan
जालोर के बलवंत ने नौकरी छोड़ शुरू किया खाद का बिजनेस, अब गुजरात तक है डिमांड, सालाना कमाई 5 लाख – हिंदी

होमवीडियोकृषि
जालोर के युवा किसान बलवंत ने बताया कम लागत में ज्यादा कमाई का तरीका, Video
जालोर के युवा किसान बलवंत ने बताया कम लागत में ज्यादा कमाई का तरीका, Video
Vermicompost Business Idea by Balwant Lakhani Jalore: जालोर के युवा किसान बलवंत लखाणी ने नौकरी की तलाश छोड़ वर्मी कम्पोस्ट के स्टार्टअप के जरिए सफलता की नई इबारत लिखी है. ऑस्ट्रेलियाई केंचुओं की मदद से वे कच्चे गोबर को दो महीने में ‘काले सोने’ (खाद) में बदल देते हैं. इस खाद की मांग जालोर के साथ-साथ अब गुजरात तक पहुंच गई है, जिससे उन्हें सालाना 4 से 5 लाख रुपए की आमदनी हो रही है. 16 से अधिक पोषक तत्वों वाली यह जैविक खाद मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में कारगर है. बलवंत का यह मॉडल कम लागत और ज्यादा मुनाफे के साथ युवाओं के लिए एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया बन गया है.




