Rajasthan

Baran News: मौत बनकर आई नहर, नहाते समय बहा 6 वर्षीय मासूम, 6 किमी दूर मिला शव

Last Updated:August 21, 2026, 14:34 IST

बारां के बरानी गांव में नहर में नहाते समय 6 वर्षीय मिलन सहरिया तेज बहाव में बह गया. देर शाम तक सिविल डिफेंस टीम ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर बावन माता की झोपड़ियां के पास मासूम का शव मिला.बारां में नहर में नहाते समय फिसला पैर, तेज बहाव में बहा मासूम, सुबह मिला शवZoom

बारां. जिले के सदर थाना क्षेत्र के बरानी गांव में नहर में नहाते समय तेज बहाव में बहे 6 वर्षीय बालक मिलन सहरिया का शव शुक्रवार सुबह करीब 6 किलोमीटर दूर बावन माता की झोपड़ियां गांव के पास मिला. हादसे के बाद से सिविल डिफेंस टीम लगातार बालक की तलाश में जुटी हुई थी. सुबह शव मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को नहर से बाहर निकाला, इसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

जानकारी के अनुसार, मिलन सहरिया के पिता राहुल बरानी गांव में रहकर मजदूरी करते हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम मिलन एक अन्य बालक के साथ नहर पर नहाने के लिए गया था. नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया. साथ मौजूद बालक ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची और बालक की तलाश शुरू की. टीम ने नहर में तेज बहाव के बीच देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. नहर के पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, काफी प्रयासों के बावजूद देर रात तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका.

इसके बाद शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर बावन माता की झोपड़ियां गांव के पास नहर में बालक का शव दिखाई दिया. सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला. शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई की गई. हादसे के बाद बरानी गांव में मातम का माहौल है, मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना ने नहर में नहाने के दौरान सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों ने तेज बहाव वाली नहरों के आसपास बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत बताई है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Baran,Rajasthan

First Published :

August 21, 2026, 14:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj