Baran Road Accident: बारां में भीषण सड़क हादसे में डंपर से टकराई बाइक, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

Last Updated:October 16, 2026, 14:22 IST
Baran Road Accident: बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र में बीलखेड़ा डांग के पास डंपर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई. देवरी निवासी संदीप जाटव और ज्योति जाटव हादसे का शिकार हुए, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव शाहाबाद चिकित्सालय पहुंचाए.
बारां. जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. हादसा शाहाबाद क्षेत्र में बीलखेड़ा डांग के पास हुआ, जहां डंपर और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों भाई-बहन देवरी गांव के निवासी थे. मृतकों की पहचान संदीप जाटव (20) और उसकी बहन ज्योति जाटव (24) के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार होकर देवरी की ओर आ रहे थे, इसी दौरान बीलखेड़ा डांग के पास सामने से आ रहे डंपर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार, डंपर बीलखेड़ा डांग स्थित सरकारी आवासीय विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य के लिए बजरी खाली करके लौट रहा था. डंपर बीलखेड़ा डांग से देवरी की ओर जा रहा था, जबकि दूसरी तरफ से संदीप और ज्योति बाइक पर आ रहे थे. इसी बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार भाई-बहन की जान चली गई.
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. हादसे की सूचना मिलने पर कस्बाथाना थाना अधिकारी योगेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों मृतकों को शाहाबाद चिकित्सालय पहुंचाया. इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, कम उम्र में भाई-बहन की मौत की खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं, हादसे में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस घटनास्थल पर हुई दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर की वजह क्या रही, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. दुर्घटना के कारणों और घायल व्यक्ति की स्थिति को लेकर आगे की जानकारी सामने आने का इंतजार है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Baran,Rajasthan
First Published :
October 16, 2026, 14:22 IST



