अलवर पहुंचीं बरखा त्रेहन, जज अमन शर्मा के प्रार्थना सभा में हुईं शामिल, बोलीं- परिवार के साथ खड़ा होना जरूरी

Last Updated:May 05, 2026, 18:50 IST
Judge Aman Sharma Prayer Meeting: अलवर में दिवंगत जज अमन शर्मा के निधन के बाद पुरुष आयोग एनजीओ की अध्यक्ष बरखा त्रेहन उनके घर पहुंचीं और परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. उन्होंने प्रार्थना सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी और इसे समाज के लिए बड़ी क्षति बताया. बरखा त्रेहन ने कहा कि ऐसे मामलों में समाज और संस्थाओं को संवेदनशील होकर काम करना चाहिए. उन्होंने परिवार के साथ खड़े रहने और भावनात्मक सहयोग देने की जरूरत पर जोर दिया, साथ ही न्याय और गरिमा की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी बताई.
ख़बरें फटाफट

पुरुष आयोग एनजीओ की प्रेसिडेंट बरखा त्रेहन दिवंगत जज अमन शर्मा के प्रार्थना सभा मेंइहुई शामिल (फाइल फोटो)
अलवर. दिल्ली में जज अमन शर्मा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले के बाद अब इस घटना को लेकर सामाजिक संगठनों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है. इसी क्रम में पुरुष आयोग एनजीओ की प्रेसिडेंट बरखा त्रेहन अलवर पहुंचीं और स्व. जज अमन शर्मा के निवास हसन खा मेवात जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
बरखा त्रेहन ने स्व. जज अमन शर्मा की प्रार्थना सभा में भी भाग लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सभा में भावुक माहौल देखने को मिला, जहां परिजनों और परिचितों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. बरखा त्रेहन ने कहा कि एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार जज का इस तरह अचानक हमारे बीच से चले जाना समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में कार्यरत ऐसे लोगों का जाना न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय नुकसान है.
कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा होकर सहारा देना जरूरी
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटनाएं कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं, जिन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने की आवश्यकता है. ऐसे मामलों में केवल शोक व्यक्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज और संस्थाओं को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों. उन्होंने कहा कि कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें भावनात्मक सहारा देना हम सभी की जिम्मेदारी है.
सच्चाई और गरिमा के लिए समाज का एकजुट होना जरूरी
बरखा त्रेहन ने यह भी कहा कि सच्चाई और गरिमा के सम्मान के लिए समाज का जागरूक और एकजुट होना बेहद जरूरी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर व्यक्ति को न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है और इसके लिए सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. अंत में उन्होंने दिवंगत जज अमन शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. साथ ही उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan



