Rajasthan

जवाई में ‘सफारी लॉकडाउन’! अगर आने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले पढ़ लें यह खबर, वरना पछताएंगे!

Last Updated:May 05, 2026, 19:16 IST

Pali Jawai Leopard Safari Closed: पाली के जवाई लेपर्ड सफारी को हाईकोर्ट के आदेश के बाद अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. इतिहास में पहली बार जवाई की पहाड़ियों में सफारी पूरी तरह थम गई है. स्थानीय ग्रामीणों और सफारी संचालकों ने विरोध स्वरूप यह फैसला लिया है और चोरी-छिपे सफारी कराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. इस फैसले से पर्यटकों को निराशा हाथ लगी है. जवाई, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘लेपर्ड हिल्स’ के नाम से प्रसिद्ध है, वहां सफारी बंद होने से पर्यटन और स्थानीय लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है.

ख़बरें फटाफट

पाली. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका और बॉलीवुड सितारों की पहली पसंद रहने वाला जवाई लेपर्ड सफारी फिलहाल पूरी तरह से बंद हो चुकी है. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जवाई की पहाड़ियों में जिप्सियों के पहिये पूरी तरह थम गए हैं. राजस्थान हाईकोर्ट के हालिया सख्त आदेश के बाद, जवाई क्षेत्र में तमाम सफारी गतिविधियां अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दी गई है. हाईकोर्ट के फैसले के बाद स्थानीय ग्रामीणों और सफारी संचालकों विरोध स्वरूप अपनी स्वैच्छा से यह निर्णय लिया गया है.

ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि फिलहाल क्षेत्र में कोई भी सफारी नहीं करवाई जाएगी. इतना ही नहीं, यह साफ चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी व्यक्ति फील्ड में चोरी-छिपे सफारी करवाता पाया गया, तो ग्रामीणों द्वारा उसके खिलाफ सख्त कारैवाई अमल में लाई जाएगी. फिलहाल लेपर्ड सफारी करने पहुंचने वाले पर्यटकों को यहां से निराश होकर लौटना पड रहा है.

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

वाइल्डलाइफ लवर्स और दुनियाभर के पर्यटकों के लिए एक बड़ी और मायूस कर देने वाली खबर सामने आ रही है. राजस्थान के पाली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जवाई सफारी (Jawai Safari) पर अचानक ‘ताला’ लग गया है. जी हां, इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना चुका जवाई का जंगल अब सफारी की गूंज से शांत हो गया है. सामने आए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, हालिया न्यायालयीन आदेश से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण स्थानीय ग्रामीणों और सफारी संचालकों ने गहरी चिंता व्यक्त की है. इसी के विरोध और क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए यह कड़ा निर्णय लिया गया है.

ग्रामीणों की सख्त चेतावनी

स्थानीय समुदाय, जो दशकों से तेंदुओं और प्रकृति के संरक्षण में जुटा है, ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति फील्ड में सफारी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी होटल और रिसॉर्ट संचालकों से इस बंद में पूर्ण सहयोग की अपील की गई है. सफारी दोबारा कब शुरू होगी, इसकी सूचना फिलहाल नहीं दी गई है. ऐसे में आप जवाई लेपर्ड सफारी आने का प्लान कर रहे है तो फिलहाल रूक जाएं, जब तक कि दुबारा लेपर्ड सफारी शुरू नहीं हो जाता.

जवाई लेपर्ड सफारी का महत्व

जवाई न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘लेपर्ड हिल्स’ के नाम से मशहूर है. यहां बिना किसी बाड़े के इंसान और तेंदुए एक साथ रहते हैं, जिसे देखने सात समंदर पार से पर्यटक आते हैं. अचानक सफारी बंद होने से पर्यटन उद्योग और हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. जवाई क्षेत्र के समस्त ग्रामीण एवं सफारी संचालक इस निर्णय के साथ एकजुट हैं. सफारी के पुन: संचालन की सूचना आने तक सभी गतिविधियों पर पूर्ण विराम रहेगा.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj