Health

Barmer News | Rajasthan News

Last Updated:June 23, 2026, 16:35 IST

Barmer Local News: बाड़मेर में डॉ सूर्यप्रकाश मौर्या आधुनिक फिजियोथेरेपी से बिना दवा मरीजों का इलाज कर रहे हैं, सैनिकों को हर माह 1 से 3 तारीख तक मुफ्त उपचार और आखिरी रविवार को निशुल्क शिविर. डॉ. सूर्यप्रकाश मौर्या के मुताबिक वे अत्याधुनिक टेकार थैरेपी से इलाज कर रहे हैं. आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों, व्यायाम और वैज्ञानिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से वे ऐसे मरीजों को राहत पहुंचा रहे हैं, जो वर्षों से दर्द के साथ जीवन जीने को मजबूर थे.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. दर्द हो तो दवा खाइए, यह आम सोच है. लेकिन सरहदी बाड़मेर के मौर्या फिजियोथेरेपिस्ट ने इस सोच को बदलने का काम किया है. वे बिना किसी दवा के फिजियोथेरेपी के माध्यम से मरीजों को राहत दे रहे हैं. खास बात यह है कि देश की सुरक्षा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान जताते हुए वे उन्हें प्रत्येक माह की 1, 2 और 3 तारीख को निशुल्क उपचार सुविधा भी उपलब्ध करवाते हैं.

कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों की परेशानी या शरीर में लगातार बनी रहने वाली अकड़न. आमतौर पर लोग इन समस्याओं के समाधान के लिए दवाइयों और डॉक्टरों के चक्कर लगाते हैं. कई बार ऑपरेशन तक की नौबत आ जाती है. लेकिन सरहदी बाड़मेर में एक ऐसे फिजियोथेरेपिस्ट हैं, जो बिना किसी दवा और बिना ऑपरेशन के लोगों को दर्द से राहत दिलाने का काम कर रहे हैं. खास बात यह है कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को वे यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं.

आधुनिक तकनीक और थैरेपी से कर रहे इलाजडॉ. सूर्यप्रकाश मौर्या के मुताबिक वे अत्याधुनिक टेकार थैरेपी से इलाज कर रहे हैं. आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों, व्यायाम और वैज्ञानिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से वे ऐसे मरीजों को राहत पहुंचा रहे हैं, जो वर्षों से दर्द के साथ जीवन जीने को मजबूर थे. उनके पास हर उम्र के मरीज पहुंचते हैं, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और खिलाड़ी तक शामिल हैं.

भागदौड़ भरी जीवनशैली से बढ़ रही हैं समस्याएंमौर्या फिजियोथेरेपिस्ट के डॉ. सूर्यप्रकाश मौर्या का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, घंटों बैठकर काम करना, गलत पोस्चर और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कम उम्र में भी लोगों को कमर और गर्दन दर्द जैसी समस्याएं होने लगी हैं. समय पर फिजियोथेरेपी लेने से इन समस्याओं को बिना दवा के नियंत्रित किया जा सकता है.

हर माह सैनिकों के लिए मुफ्त इलाज और शिविरडॉ. मौर्या के मुताबिक वे लेजर थैरेपी, टेपिंग थैरेपी, कपिंग थैरेपी, क्रायो थैरेपी, वैक्स थैरेपी, मैनुअल थैरेपी, इलेक्ट्रो थैरेपी और एक्सरसाइज थैरेपी के जरिए मरीजों को दर्द से राहत दे रहे हैं. वे बताते हैं कि सैनिकों के लिए प्रत्येक माह की 1, 2 और 3 तारीख को निशुल्क फिजियोथेरेपी जांच और उपचार किया जाता है. इसके साथ ही प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को निशुल्क शिविर का आयोजन भी किया जाता है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj