Barmer School News | बाड़मेर स्कूल में दूषित पानी से बच्चे बीमार

Last Updated:May 02, 2026, 13:33 IST
Barmer School Students Sick After Drinking Water: बाड़मेर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघवालों की बस्ती सनावड़ा में शनिवार को पानी पीने से एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. घटना के बाद बच्चों को तुरंत बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना पर प्रशासन और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों की कुशलक्षेम जानी. इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (Adm) ने जांच के आदेश दिए हैं.
ख़बरें फटाफट

बाड़मेर: स्कूल का पानी पीने से एक दर्जन से अधिक बच्चे अस्पताल पहुंचे
Barmer News: बाड़मेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघवालों की बस्ती सनावड़ा में शनिवार को एक गंभीर घटना सामने आई है. स्कूल परिसर में पानी पीने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई. बच्चों ने पेट में दर्द और घबराहट की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में बीमार पड़े सभी बच्चों को तुरंत बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है.
स्कूल में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी तुरंत हरकत में आए. सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. अस्पताल में बच्चों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है. अधिकारियों ने बच्चों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्कूल स्टाफ से भी इस पूरी घटना को लेकर प्रारंभिक जानकारी जुटाई है.
एडीएम ने दिए जांच के आदेशइस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (Adm) ने संज्ञान लिया है. अस्पताल पहुंचे एडीएम ने कहा कि स्कूल में बच्चों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी है, इसकी पूरी गहराई से जांच करवाई जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी की गुणवत्ता और इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी. मामले की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. फिलहाल प्रशासन और डॉक्टरों की प्राथमिकता बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ करना है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Barmer,Barmer,Rajasthan



