BCCI में पर्दे के पीछे बड़ा खेल! कोई नहीं बनना चाहता चीफ सेलेक्टर? पार्थिव पटेल क्यों पीछे हटे

होमखेलक्रिकेट
BCCI में पर्दे के पीछे बड़ा खेल! कोई नहीं बनना चाहता चीफ सेलेक्टर?
Last Updated:October 15, 2026, 12:18 IST
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चीफ सेलेक्टर पद पर एक भी आवेदन नहीं आया. आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर थी, लेकिन इस पद के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया. चीफ सेलेक्टर पद पर पार्थिव पटेल की दावेदारी की खूब चर्चा थी, लेकिन अंतिम समय पर वह पीछे हट गए. ऐसे में आइए समझते हैं कि बीसीसीआई में पर्दे के पीछे क्या खेल चल रहा है.पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल
नई दिल्ली: बीसीसीआई में चीफ सेलेक्टर के पद को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है. अजीत अगरकर के हटने के बाद यह पद खाली हुआ है. इसके लिए बीसीसीआई ने आवेदन भी आमंत्रित किए थे, जिसकी अंतिम तारीख 14 अक्टूबर थी, लेकिन इस पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने दावेदारी पेश नहीं की. हालांकि, पार्थिव पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा था कि वह चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं, लेकिन अंतिम समय पर उन्होंने भी अपना हाथ पीछे खींच लिया. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर पद को लेकर क्या खिचड़ी पक रही है.
अजीत अगरकर के जाने के बाद प्रज्ञान ओझा अंतरिम चीफ सेलेक्टर हैं. ऐसे में अब जब एक भी आवेदन नहीं आया है, तो क्या प्रज्ञान इस पद पर बने रहेंगे या फिर बोर्ड कोई दूसरा रास्ता निकालेगा? ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक भी आवेदन नहीं आने के कारण बोर्ड फिलहाल प्रज्ञान ओझा के साथ ही आगे बढ़ना चाहेगा, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ वीवीएस लक्ष्मण की सिलेक्शन कमेटी में भूमिका बढ़ सकती है.
क्या सिलेक्शन कमेटी में बढ़ेगी VVS लक्ष्मण की भूमिका?
चीफ सेलेक्टर पद के लिए पार्थिव की दावेदारी नहीं होने के कारण अब यह अटकलें तेज हो गई हैं कि बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की चयन मामलों में भूमिका और बढ़ सकती है. बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप में अब एक साल से भी कम समय बचा है, ऐसे में क्या बीसीसीआई इन दोनों के साथ ही आगे बढ़ना चाहेगा?
बीसीसीआई के एक सूत्र ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से कहा, “बोर्ड यही चाहता था कि आगरकर वर्ल्ड कप तक बने रहें ताकि निरंतरता बनी रहे, लेकिन चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हुईं. अगर सिलेक्शन कमेटी में कोई नया अध्यक्ष आता है, तो इस बात की संभावना है कि उसकी सोच उन लोगों से अलग हो जो अभी काम कर रहे हैं. इसलिए, बोर्ड को नए चयनकर्ता की सोच का आकलन करना होगा.” रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने कुछ बड़े क्रिकेटरों को भी अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 15, 2026, 12:18 IST



