Entertainment

स्टार बनने से पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था ये एक्टर, पत्नी संग बांटे अखबार, फिर बदली किस्मत

Last Updated:June 19, 2026, 22:03 IST

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल की सफलता के पीछे संघर्ष की ऐसी कहानी छिपी है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. फिल्मों में पहचान बनाने से पहले गिप्पी ने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की, अखबार बांटे और मॉल में सफाई तक का काम किया. इस पूरे सफर में उनकी पत्नी हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहीं. अब खुद गिप्पी ने अपने संघर्ष के दिनों का दिलचस्प किस्सा साझा किया है.

नई दिल्ली. आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में गिने जाने वाले गिप्पी ग्रेवाल की सफलता के पीछे लंबा संघर्ष छिपा है. हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के उन दिनों को याद किया, जब पहचान बनाने के लिए उन्हें कई छोटे-बड़े काम करने पड़े थे.

गिप्पी ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और अपनी पत्नी के साथ सुबह-सुबह अखबार बांटा करते थे.उन्होंने अपने करियर में कड़ा संघर्ष किया है. तब जाकर उन्हें वो मुकाम मिला आज जहां पहुंचकर चर्चा में रहते हैं.

गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच वह शेखर सुमन के टॉक शो ‘शेखर टुनाइट’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की.

Add as Preferred Source on Google

गिप्पी ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक इंडस्ट्री से की थी. उन्होंने लगातार तीन एल्बम रिलीज किए, लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली. बार-बार असफलता मिलने के बाद उन्होंने शादी की और पत्नी के साथ कनाडा जाने का फैसला किया. वहां पहुंचकर उन्हें जिंदगी फिर से नए सिरे से शुरू करनी पड़ी.

उन्होंने बताया कि कनाडा में उनकी पहली नौकरी सिक्योरिटी गार्ड की थी. इसके बाद खर्च चलाने के लिए वह एक साथ कई काम करने लगे. सुबह वह और उनकी पत्नी मिलकर अखबार बांटते थे. उनकी पत्नी एक सैंडविच रेस्टोरेंट में मैनेजर थीं. वहीं शाम को दोनों मिलकर एक मॉल की सफाई का काम भी करते थे.

गिप्पी ने कहा कि उस वक्त उनके पास ज्यादा संसाधन नहीं थे, लेकिन दोनों ने मिलकर हर मुश्किल का सामना किया. संघर्ष के उन्हीं दिनों में उनका रिश्ता और मजबूत होता गया. काम के साथ-साथ दोनों अपने भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करते थे और सोचते थे कि आगे कैसे बढ़ना है.

उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे उन्होंने अपनी कमाई बचानी शुरू की. जब कुछ पैसे इकट्ठे हो गए तो उन्होंने उसी रकम से अपना अगला म्यूजिक एल्बम तैयार किया. यही एल्बम उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी.

आज गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी सिनेमा का बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी यह कहानी बताती है कि सफलता रातोंरात नहीं मिलती. इसके पीछे सालों की मेहनत, संघर्ष और परिवार का साथ होता है. गिप्पी मानते हैं कि अगर उनकी पत्नी ने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ नहीं दिया होता, तो शायद उनका सफर इतना आसान नहीं होता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj