Rajasthan

अमित शाह के विरोध की तैयारी से पहले कांग्रेस पर एक्शन, होटल में जिलाध्यक्ष समेत 22 कार्यकर्ता नजरबंद

Last Updated:August 16, 2026, 10:10 IST

Alwar Amit Shah Public Meeting: अलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा से पहले कांग्रेस और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई. खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव समेत करीब 20-22 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खैरथल के एक होटल में पुलिस ने रोक लिया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे अमित शाह को जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने की तैयारी में थे. कांग्रेस का आरोप है कि संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस ने उन्हें होटल से बाहर नहीं निकलने दिया. पार्टी ने कुछ कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर हाउस अरेस्ट किए जाने का भी आरोप लगाया है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा विरोध का सामना नहीं करना चाहती. फिलहाल होटल के अंदर और बाहर पुलिस जाप्ता तैनात है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को अमित शाह की सभा समाप्त होने के बाद छोड़े जाने की बात सामने आई है.

ख़बरें फटाफट

अमित शाह की सभा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता नजरबंद, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपZoomअलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता होटल में नजरबंद

अलवर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अलवर में प्रस्तावित जनसभा से पहले कांग्रेस और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई. खैरथल-तिजारा जिले की समस्याओं को लेकर अमित शाह को ज्ञापन देने और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने की कांग्रेस की तैयारी के बीच पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक दिया. खैरथल स्थित एक होटल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव समेत करीब 20-22 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने होटल के अंदर ही रोक लिया. होटल के अंदर और बाहर पुलिस का जाप्ता तैनात कर दिया गया. कांग्रेस ने पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई है. खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खैरथल स्थित एक होटल में खाना खाने पहुंचे थे. इसी दौरान पुलिस को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के होटल में मौजूद होने की सूचना मिली.

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी जाप्ते के साथ होटल पहुंचे. पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव समेत करीब 20-22 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को होटल के अंदर ही रोक लिया. इसके बाद होटल के बाहर और अंदर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई. कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि वह और अन्य कार्यकर्ता एक बैठक के बाद खाना खाने के लिए होटल पहुंचे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें होटल से बाहर निकलने से रोक दिया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अमित शाह की जनसभा के दौरान जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी थी.

अमित शाह को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बलराम यादव के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ता खैरथल-तिजारा जिले की समस्याओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने रखना चाहते थे. इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की भी तैयारी थी. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इसी संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस ने उन्हें पहले ही होटल में रोक दिया. बलराम यादव ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी तरह के विरोध का सामना नहीं करना चाहती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते थे और लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन सौंपने की तैयारी थी.

कुछ कार्यकर्ताओं को घरों पर भी रोकने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि होटल में जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं को रोकने के अलावा कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर भी हाउस अरेस्ट किया गया है. कांग्रेस का कहना है कि अमित शाह की सभा के दौरान संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई. बलराम यादव के अनुसार होटल में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस के अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं. उन्होंने फोन के जरिए अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.

सभा खत्म होने तक रहेगी निगरानी

फिलहाल होटल के अंदर और बाहर पुलिस का जाप्ता तैनात है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर पुलिस नजर बनाए हुए है. सामने आया है कि अमित शाह की जनसभा समाप्त होने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को होटल से छोड़ा जा सकता है. हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अमित शाह की अलवर यात्रा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को होटल में रोके जाने की घटना ने जिले का राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है. कांग्रेस जहां इसे लोकतांत्रिक विरोध को रोकने की कार्रवाई बता रही है, वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कार्रवाई किए जाने की बात सामने आ रही है.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 16, 2026, 10:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj