रोहित चंदेल से पहले पोक्सो एक्ट में फंसे थे ये 4 सितारे, तीसरे ने लाइव शो में किया किस, चौथे ने पार्क में की गंदी हरकत

Last Updated:July 11, 2026, 23:25 IST
टीवी एक्टर रोहित चंदेल को एक 16 साल की लड़की का पीछा करने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया. हालांकि, उनसे पहले भी कुछ एक्टर पॉक्सो एक्ट के फंस चुके हैं. पर्ल वी पुरी पर 5 साल की बच्ची के शोषण, पार्थ समथान पर छेड़छाड़ और मलयालम एक्टर श्रीजीत रवि पर पार्क में गलत बर्ताव करने के आरोप लगे, जिसमें इन्हें कोर्ट से जमानत मिली. वहीं, सिंगर पापोन पर रियलिटी शो में बच्ची को गलत तरीके से चूमने का आरोप लगा था.
ख़बरें फटाफट
सेलेब्स पर जब लगे गंभीर आरोप.
नई दिल्ली: टीवी एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है. लड़की का आरोप है कि रोहित उसे अलग-अलग नंबरों से बार-बार फोन करके परेशान कर रहा था. उन्होंने उसका पीछा भी किया. इतना ही नहीं, बात गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई. पुलिस के मुताबिक दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे. केस में रोहित पर पोक्सो और भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज करके रिमांड पर भेज दिया गया है.
पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामलों में फंसने वाले रोहित चंदेल कोई पहले एक्टर नहीं हैं. न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में टीवी के जाने-माने एक्टर पर्ल वी पुरी को भी एक बेहद संवेदनशील मामले में गिरफ्तार किया गया था. उन पर एक पांच साल की बच्ची के शोषण का आरोप लगा था. इस खबर ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. पर्ल ने शुरू से ही इन आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया था. सेशंस कोर्ट ने उन्हें 25,000 रुपये की कैश जमानत पर रिहा कर दिया था. हालांकि इस केस में बच्ची की मां ने खुद पर्ल का सपोर्ट किया था.
पार्थ समथान पर जब लगे गंभीर आरोपटीवी के पॉपुलर स्टार पार्थ समथान कानूनी मुश्किलों में घिरे थे. एक 20 साल की लड़की ने पार्थ के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में इस केस में पोक्सो की धाराएं भी जोड़ दी गईं, क्योंकि लड़की का कहना था कि एक घटना तब की है, जब वह सिर्फ 16 साल की थी. पार्थ ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें मनगढ़ंत बताया था.
सिंगर पापोन को छोड़ना पड़ा था शोमशहूर सिंगर पापोन भी एक बड़े विवाद में फंस चुके हैं. साल 2018 में ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ शो के एक फेसबुक लाइव वीडियो के दौरान पापोन को 11 साल की एक कंटेस्टेंट को होली का रंग लगाते और चूमते हुए देखा गया था. वीडियो पर काफी हंगामा हुआ. असम पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी. पापोन ने साफ किया कि उनका इरादा गलत नहीं था, फिर भी उन्होंने माफी मांगी और शो छोड़ दिया था.
गाड़ी के नंबर से श्रीजीत का लगाया पता मलयालम सिनेमा के अभिनेता श्रीजीत रवि को साल 2022 में पुलिस ने अरेस्ट किया था. उन पर दो नाबालिग लड़कियों ने एक पार्क में उनके सामने अश्लील हरकत करने का संगीन आरोप लगाया था. पुलिस ने गाड़ी के नंबर से श्रीजीत का पता लगाया और बच्चों ने भी उनकी पहचान की थी. केस में उन पर पोक्सो के तहत केस दर्ज किया गया था. कोर्ट ने शुरू में उन्हें जेल भेज दिया था, लेकिन बाद में केरल हाईकोर्ट ने उन्हें इस शर्त पर जमानत दी कि वह अपने विकार का इलाज करवा रहे थे.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



