Bharatpur News: अजान गांव में श्मशान घाट का रास्ता बना आफत, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Last Updated:September 26, 2026, 18:22 IST
Bharatpur News: डीग जिले के अजान गांव में श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता जलभराव और कीचड़ से बदहाल है. अंतिम यात्रा के दौरान ग्रामीणों को कई फीट पानी और गंदे कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी और रास्ते की सफाई की मांग की है.
भरतपुर. डीग जिले के अजान गांव में इन दिनों श्मशान घाट तक पहुंचने वाला रास्ता ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है. रास्ते में कई फीट तक पानी और कीचड़ भरा होने के कारण यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है. सबसे ज्यादा परेशानी उस समय सामने आती है. जब किसी ग्रामीण की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट तक ले जाना पड़ता है.
ग्रामीणों के मुताबिक श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर लंबे समय से पानी जमा है, बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है. रास्ते में जगह-जगह गहरा कीचड़ और गंदा पानी भरा होने के कारण अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को इसी पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है. कई बार शव को श्मशान घाट तक ले जाने के दौरान ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है
ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता गांव के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन जलभराव के कारण इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है. रास्ते पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों को आशंका है कि अगर जल्द पानी की निकासी नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है. ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके पर जल्द से जल्द पहुंचकर रास्ते से पानी की निकासी कराई जाए और कीचड़ को हटाकर रास्ते को आवागमन के योग्य बनाया जाए ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता कम से कम इतना सुगम जरूर होना चाहिए कि किसी व्यक्ति की अंतिम यात्रा के दौरान परिवार और ग्रामीणों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
September 26, 2026, 18:22 IST



