Rajasthan

सावन में शिवमय हुआ भीलवाड़ा, 151 कावड़ और 51 कलश के साथ निकली भव्य यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Last Updated:August 16, 2026, 23:40 IST

Sawan Kanwar Yatra Bhilwara: सावन के पावन महीने में भीलवाड़ा शहर शिवभक्ति से सराबोर नजर आया. यहां 151 कावड़ और 51 कलश के साथ भव्य धार्मिक यात्रा निकाली गई. यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए और पूरे मार्ग में भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे. श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ कावड़ और कलश लेकर यात्रा में आगे बढ़े. यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया. जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया. सावन में निकली इस भव्य यात्रा ने शहर में धार्मिक उत्साह बढ़ा दिया. 151 कावड़ और 51 कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. शिवभक्तों के लिए यह यात्रा श्रद्धा और उत्साह का खास अवसर रही.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा:  भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना चल रहा है और इस दौरान भोले के भक्त अलग-अलग तरीके से भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जतन कर रहे हैं ऐसे में भीलवाड़ा शहर में सावन के पवित्र महीने में शहर भगवान शिव की भक्ति में रंगा नजर आया. भीलवाड़ा की श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान की ओर से 51वीं भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई. सूचना केंद्र चौराहे के निकट स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कावड़ यात्रा शुरू हुई. यात्रा में शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े. इस कावड़ यात्रा में 151 कावड़िये और 51 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं. कावड़ियों ने पवित्र जल लेकर भगवान शिव के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया. डीजे पर बज रहे शिव भजनों और धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में आगे बढ़ते रहे. सावन के महीने में निकली इस यात्रा से शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया.

यात्रा संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान की ओर से 51वीं कावड़ यात्रा निकाली गई है. जिसमें 151 कावड़िये और 51 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुए है. सावन में हर साल कावड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है. इस बार भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने इसमें हिस्सा लेकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था जताई हैं. कावड़ यात्रा पीपलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर आजाद चौक, सत्यनारायण मंदिर, रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट, सूचना केंद्र, राजीव गांधी मार्केट, सिटी कोतवाली, गर्ल्स कॉलेज और बड़ला चौराहे से होते हुए आगे बढ़ी. इसके बाद श्रद्धालु श्याम मंदिर और दादीधाम होते हुए हरणी महादेव मंदिर पहुंचे. रास्ते में कई जगह लोगों ने कावड़ियों और कलश लेकर चल रही महिलाओं का स्वागत किया. श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई.

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कियाहरणी महादेव मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की गई. सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा के चलते जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. कावड़ यात्रा से एक रात पहले पीपलेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ भी किया गया. इस दौरान देशभक्ति के गीत गाए गए और अच्छी बारिश की कामना की गई. भजन और धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

August 16, 2026, 23:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj