Rajasthan

Bhiwadi Municipal Election Voter List Row

Last Updated:August 22, 2026, 11:20 IST

Bhiwadi Municipal Election Voter List Row: भिवाड़ी में नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार हो रही नई वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है. वार्ड 51 ग्राम हरचंदपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने एडीएम भिवाड़ी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके परिवार के वोट अवैध रूप से वार्ड 47 में शिफ्ट कर दिए गए हैं. निवासियों का आरोप है कि राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा किया गया है. पीड़ितों ने प्रशासन से जांच कर वोटों को पुनः मूल वार्ड 51 में जोड़ने की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

भिवाड़ी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए वोटZoomBhiwadi Voter List Controversy: भिवाड़ी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए वोट

Bhiwadi: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बनाई जा रही नई मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियों के आरोप सामने आ रहे हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वार्ड सीमांकन के नाम पर उनके वोटों को उनके मूल वार्ड की लिस्ट से काटकर दूसरे वार्डों में अवैध रूप से शिफ्ट कर दिया गया है. इस मामले को लेकर स्थानीय जनता में गहरा रोष व्याप्त है.

भिवाड़ी के वार्ड निवासियों का कहना है कि जिस वार्ड में उनके मकान स्थित हैं, वहां से उनके और उनके परिवार के नाम हटा दिए गए हैं. जिन नए वार्डों में उनके वोट जोड़े गए हैं, वहां न तो उनकी कोई अचल संपत्ति है, न कोई घर है और न ही उन्होंने कभी उन क्षेत्रों में मतदान किया है. स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली राजनीतिक लोगों ने अपने चुनावी लाभ के लिए यह फर्जीवाड़ा करवाया है.

वार्ड नंबर 51 के निवासी ने एडीएम को सौंपा आवेदनमामले में वार्ड नंबर 51, ग्राम हरचंदपुर निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र नाथाराम ने सहायक कलेक्टर (एडीएम) भिवाड़ी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है. सुरेंद्र कुमार का कहना है कि वे हरचंदपुर, तहसील टपूकड़ा के स्थायी निवासी हैं और उनके पूरे परिवार के वोट हमेशा से वार्ड 51 में ही पंजीकृत थे. 20 अगस्त को उन्हें पता चला कि बिना किसी आवेदन या सहमति के उनके परिवार के सभी वोट फर्जी तरीके से वार्ड नंबर 47 में स्थानांतरित कर दिए गए हैं.

प्रशासन से पुनः मूल वार्ड में वोट जोड़ने की मांगपीड़ित सुरेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि उनके परिवार की तरफ से वार्ड बदलने का कोई आवेदन जमा नहीं किया गया था. उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उनके परिवार के वोटों को पुनः वार्ड नंबर 51 में दर्ज किया जाए, ताकि वे आगामी नगरपालिका चुनावों में अपने सही वार्ड में मताधिकार का प्रयोग कर सकें.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Bhiwadi,Alwar,Rajasthan

First Published :

August 22, 2026, 11:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj