Rajasthan

JJM घोटाले में बड़ा एक्शन! दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया संजय बड़ाया, ACB लेकर पहुंची जयपुर

Last Updated:May 11, 2026, 09:53 IST

Rajasthan Jal Jeevan Mission Scam Case: जल जीवन मिशन घोटाला मामले में राजस्थान ACB ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया. ACB की टीम उसे पूछताछ के लिए जयपुर लेकर आ रही है. संजय बड़ाया पर जल जीवन मिशन घोटाले में पैसों के लेनदेन और दलाल की भूमिका निभाने के आरोप हैं. जांच एजेंसियां पहले से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं. इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

ख़बरें फटाफट

JJM घोटाले में बड़ा एक्शन! दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया संजय बड़ायाZoomजल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया

जयपुर: जल जीवन मिशन घोटाला की जांच में एक बार फिर बड़ा मोड़ सामने आया है. राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले के आरोपी संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया. इसके बाद ACB की टीम उसे जयपुर लेकर रवाना हो गई. संजय बड़ाया पर घोटाले में करोड़ों रुपये के लेनदेन और पैसे इकट्ठा करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.

बताया जा रहा है कि संजय बड़ाया पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी का करीबी माना जाता है. जांच एजेंसियां उसकी भूमिका को इस पूरे घोटाले का मुख्य कड़ी मान रही हैं.

संजय बड़ाया को पकड़ने के लिए जारी किया था लुकआउट नोटिससूत्रों के अनुसार, जब महेश जोशी की गिरफ्तारी हुई थी, उसी दौरान संजय बड़ाया विदेश चला गया था. इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. लंबे समय से जांच एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं. अब दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद ACB ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया. माना जा रहा है कि पूछताछ में घोटाले से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

जल जीवन मिशन घोटाले में हो रहे बड़े खुलासेप्रवर्तन निदेशालय (ED) और ACB की जांच में सामने आया है कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में राजस्थान में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं. संजय बड़ाया से पूछताछ में कई अहम जानकारियां एजेंसियों के हाथ लगी हैं. जांच में यह भी सामने आया कि संजय बड़ाया कथित तौर पर अधिकारियों, ठेकेदारों और राजनीतिक संपर्कों के बीच दलाल की भूमिका निभा रहा था. आरोप है कि वह कमीशन और पैसे इकट्ठा करने का काम करता था. एजेंसियों को शक है कि इस घोटाले के जरिए करोड़ों रुपये का खेल हुआ है.

मामूली नौकरी से करोड़पति बनने तक का सफरED सूत्रों के मुताबिक, संजय बड़ाया जयपुर के बनीपार्क इलाके का रहने वाला है. वर्ष 2022 तक वह मैसर्स मेरूलैंड्स इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, जहां उसे सालाना करीब 7 लाख रुपये वेतन मिलता था. लेकिन जल जीवन मिशन से जुड़े कथित घोटाले के दौरान उसकी आर्थिक स्थिति तेजी से बदली. जांच एजेंसियों के अनुसार, कुछ ही वर्षों में वह करोड़पति बन गया और बिल्डर-डेवलपर के तौर पर अपनी पहचान बनाने लगा. इसी अचानक बढ़ी संपत्ति और कारोबारी विस्तार ने जांच एजेंसियों का ध्यान उसकी ओर खींचा.

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj