Tech

गूगल के मंहगे वाले फोन में आई बड़ी दिक्कत, अपडेट के बाद बंद हो रही स्क्रीन, जानें कैसे करें ठीक?

Powered by :

Last Updated:May 24, 2026, 14:19 IST

Google Pixel Fold यूजर्स हालिया अपडेट के बाद कवर स्क्रीन ब्लैक होने की समस्या का सामना कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि स्क्रीन बूट के दौरान काम करती है लेकिन एंड्रॉयड लोड होने के बाद बंद हो जाती है. एक समाधान सामने आया है…

ख़बरें फटाफट

गूगल के मंहगे वाले फोन में आई बड़ी दिक्कत, अपडेट के बाद बंद हो रही स्क्रीनZoomGoogle Pixel Fold यूजर्स के लिए नई परेशानी शुरू

गूगल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel Fold में एक नया डिस्प्ले बग सामने आया है. कई यूजर्स ने शिकायत की है कि हालिया अपडेट के बाद फोन की बाहरी यानी कवर स्क्रीन अचानक काम करना बंद कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये समस्या मुख्य रूप से फोन की छोटी बाहरी डिस्प्ले को प्रभावित कर रही है, जिसका इस्तेमाल सामान्य स्मार्टफोन स्क्रीन की तरह किया जाता है.

कई यूजर्स का कहना है कि स्क्रीन अचानक ब्लैक हो जाती है और रिस्पॉन्ड करना बंद कर देती है, जबकि फोन अंदर से सामान्य रूप से काम करता रहता है.

बूट के समय स्क्रीन चलती है, फिर हो जाती है ब्लैकरेडिट पर शेयर की गई पोस्ट्स के मुताबिक कुछ यूजर्स को यह दिक्कत पिछले कई महीनों से बीच-बीच में देखने को मिल रही थी. शुरुआत में फोन को रीस्टार्ट करने पर समस्या ठीक हो जाती थी, इसलिए इसे मामूली सॉफ्टवेयर गड़बड़ी माना जा रहा था.

लेकिन कई मामलों में स्थिति तब और खराब हो गई जब फोन की बैटरी पूरी तरह खत्म हो गई. दोबारा चार्ज करके ऑन करने के बाद कवर स्क्रीन ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया.

दिलचस्प बात ये है कि फोन बूट होने के दौरान कवर डिस्प्ले पर गूगल लोगो सामान्य रूप से दिखाई देता है. लेकिन एंड्रॉयड सिस्टम पूरी तरह लोड होते ही स्क्रीन ब्लैक हो जाती है. इसी वजह से कई यूजर्स इसे हार्डवेयर नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर समस्या मान रहे हैं.

आम तरीके भी नहीं कर रहे कामप्रभावित यूजर्स ने फोन रीस्टार्ट करने, Safe Mode में बूट करने और अलग-अलग सेटिंग्स रीसेट करने जैसे कई उपाय आजमाए, लेकिन समस्या फिर भी बनी रही. इससे फोल्डेबल फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कवर स्क्रीन इस तरह के डिवाइस का सबसे जरूरी हिस्सा होती है.

सामने आया अस्थायी समाधानहालांकि गूगल ने अभी तक इस समस्या को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है, लेकिन Reddit पर कुछ यूजर्स ने एक अस्थायी समाधान साझा किया है. यूजर्स के अनुसार GitHub और F-Droid पर उपलब्ध ‘Fold Switcher’ नाम की थर्ड-पार्टी ऐप इस्तेमाल करने से कवर स्क्रीन दोबारा काम करने लगती है.

बताया जा रहा है कि ऐप में ‘Rear Display’ या ‘REAR_DISPLAY_OUTER_DEFAULT’ मोड चुनते ही बाहरी स्क्रीन तुरंत एक्टिव हो जाती है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी जटिल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती.

बढ़ती जा रही शिकायतेंअब यह समस्या केवल एक-दो डिवाइस तक सीमित नहीं दिख रही. Reddit थ्रेड्स में कई Pixel Fold यूजर्स ने इसी तरह की शिकायतें साझा की हैं. अगर गूगल जल्द सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं करता, तो यह समस्या फोल्डेबल फोन यूजर्स के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj