Rajasthan

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल! 100 इंस्पेक्टरों के तबादले, PHQ ने जारी किए आदेश

Last Updated:July 01, 2026, 09:09 IST

Rajasthan Police Inspector Transfers Order: राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस मुख्यालय ने 100 पुलिस निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं. एडीजी कार्मिक बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ये तबादले मुख्य रूप से अधिकारियों की सेल्फ रिक्वेस्ट के आधार पर किए गए हैं. जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा समेत कई रेंज के अलावा सीआईडी-सीबी, एटीएस, एसओजी, एसीबी और जीआरपी जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में भी नई तैनातियां की गई हैं. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन निरीक्षकों के खिलाफ भ्रष्टाचार या विभागीय जांच लंबित है, उन्हें फिलहाल फील्ड पोस्टिंग नहीं दी जाएगी. वहीं पुलिस निरीक्षक सतपाल सिंह का पूर्व तबादला आदेश भी निरस्त कर दिया गया है. सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई जगह कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव! 100 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, PHQ ने जारी किए आदेशZoomराजस्थान में 100 पुलिस इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

जयपुर: राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस मुख्यालय ने 100 पुलिस निरीक्षकों (Police Inspector) के तबादला आदेश जारी किए हैं. ये तबादले मुख्य रूप से अधिकारियों की सेल्फ रिक्वेस्ट के आधार पर किए गए हैं. तबादला सूची में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण रेंज और इकाइयों को शामिल किया गया है. आदेश एडीजी कार्मिक बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी किए गए हैं. जारी आदेशों के अनुसार जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा सहित प्रदेश की विभिन्न पुलिस रेंज में निरीक्षकों की नई तैनाती की गई है.

इसके अलावा सीआईडी-सीबी, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और राजकीय रेलवे पुलिस  जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में भी अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करना बताया जा रहा है. पुलिस मुख्यालय ने तबादला आदेशों के साथ कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं.

पुलिस निरीक्षक सतपाल सिंह का स्थानांतरण आदेश निरस्त 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन पुलिस निरीक्षकों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले, विभागीय जांच या अन्य गंभीर अनुशासनात्मक प्रकरण लंबित हैं, उन्हें फिलहाल फील्ड पोस्टिंग नहीं दी जाएगी. ऐसे अधिकारियों की तैनाती पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही की जाएगी. इस निर्णय को पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. तबादला सूची में एक अहम निर्णय यह भी लिया गया है कि पुलिस निरीक्षक सतपाल सिंह का पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है. इसके संबंध में अलग से आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी, जिला पुलिस अधीक्षकों और इकाई प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि तबादला आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित किया जाए. जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें शीघ्र कार्यमुक्त कर नई जगह पर कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुलिस व्यवस्था प्रभावित न हो और प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से संचालित होते रहें. राजस्थान पुलिस में एक साथ 100 निरीक्षकों के तबादले को हाल के समय का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में कार्य व्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा विभागीय जरूरतों के अनुरूप पुलिस बल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj