बिग बॉस 19 रिटन अपडेटः फरहाना भट्ट ने तोड़ी कांच की प्लेट, तान्या के लगी, ‘टिकट टू फिनाले’ हुआ इंट्रोड्यूस

Last Updated:November 25, 2025, 22:54 IST
Bigg Boss 19 Written Update Day 93: ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना और शहबाज की लड़ाई देखने को मिली. फरहाना ने गुस्से में प्लेट तोड़ दी, जिसका एक टुकड़ा तान्या के माथे पर लगा. बिग बॉस ने घरवालों को टिकट टू फिनाले का गोल्डन टिकट दिखाया. साथ ही मालती और शहबाज के लिए वोटिंग करवाई.
ख़बरें फटाफट
शहबाज और फरहाना के बीच लड़ाई हुई.
मुंबई. Bigg Boss 19 Written Update Day 93: ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत तान्या और गौरव से होती है. गौरव, तान्या से खाना बनाने के लिए कहते हैं. तान्या कहती हैं कि माल्ती चोपिंग करेंगी, तभी खाना बन पाएगा. गौरव, तान्या को चावल और दाल चढ़ाने के लिए कहते हैं. तान्या चावल पर सहमति जताती है, लेकिन दाल चढ़ाने से मना कर देती है. तान्या, मालती पर थप्पड़ मारने का आरोप लगता है, जबकि मालती, तान्या पर नॉमिनेशन स्टाम्प को गलत तरीके से मारने का आरोप लगाती हैं. फरहाना भी काम करने से मना करती हैं. गौरव और प्रणित, तान्या और मालती को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनो अपनी बात पर टिकी रहती हैं.
फिर बिग बॉस सभी घरवालों को असेंबली रूम मे इकट्ठा होने के लिए बोलते हैं. सभी असेंबली रूम में जाते हैं और बिग बॉस सभी को टिकट टू फिनाले का गोल्डन टिकट दिखाते हैं. बिग बॉस बताते हैं कि इस टिकट के जरिए आपमें से कोई डायरेक्ट फिनाले वीक में पहुंचेगा. बिग बॉस शहबाज और मालती को असेंबली रूम से बाहर भेज देते हैं. लोग हैरान होते हैं. फिर कहते हैं कि वाइल्ड कार्ड थे इसलिए बाहर हुए. बिग बॉस बाकी बचे 6 लोगों को वोटिंग करने के लिए कहते हैं कि शहबाज और मालती को टिकट टु फिनाले टास्क में शामिल करना चाहिए या नहीं? सबको यस और नो में एक कार्ड पर लिखना होता है.
प्रणित, अमाल, तान्या और गौरव ने येस लिखते हैं. वह उनको टिकट टू फिनाले का मौका देते हैं. जबकि फरहाना और अश्नूर ने अपने-अपने कार्ड पर नो लिखा था. यानी दोनों नहीं चाहते थे कि मालती और शहबाज इस टास्क में रहे. मैजॉरिटी की वजह से मालती और शहबाज दोनों टास्क में हिस्सा लेंगे. दोनों खुश होते हैं. इसके बाद, शहबाज और फरहाना के बीच प्लेट धोने के लेकर बहस होती है. फरहाना अपनी खाने की प्लेट धोने से मना करती हैं. शहबाज बार-बार टोकते हैं. फरहाना गुस्से में प्लेट तोड़ देती हैं और उसका एक टुकड़ा तान्या के माथे पर लगता है.
Ghar ka maahaul hua ekdam intense, jab plates ke mudde par chhidi Shehbaz aur Farhana ki behes. 🤯



