Sports

आखिरकर टूटा ब्रेंडन मैकुलम के सब्र का बांध, बेन स्टोक्स से अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

होमखेलक्रिकेट

आखिरकर टूटा मैकुलम के सब्र का बांध, स्टोक्स से अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Last Updated:June 23, 2026, 22:52 IST

brendon mcbullum broke silence on rift rumours with ben stokes: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के साथ अनबन की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. मैकुलम ने सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह दोनों अच्छे दोस्त हैं.आखिरकर टूटा मैकुलम के सब्र का बांध, स्टोक्स से अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पीZoomबेन स्टोक्स के साथ अनबन की अफवाहों पर मैकुलम ने तोड़ी चुप्पी.

नई दिल्ली. इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक तीसरे टेस्ट की तैयारी कर रहा है. टीम के मिडनाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के कारण ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर रहने के बाद स्टोक्स टीम में लौटे हैं. बेन स्टोक्स की टीम में वापसी इंग्लैंड के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दूसरे टेस्ट में बुरी तरह हारने के बाद मेजबान टीम ने सीरीज में अपनी बढ़त गंवा दी है. फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. इस बीच हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के साथ अनबन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह दोनों अच्छे दोस्त हैं. मैकुलम ने उन दावों पर हैरानी जताई जिनमें कहा गया था कि उनके रिश्ते खराब हो गए हैं.

मैकुलम ने तोड़ी चुप्पीसीरीज के निर्णायक मैच से पहले मैकुलम ने पत्रकारों से कहा, “मैंने स्टोक्स से पूछा, ‘क्या आपको पता है कि पिछले छह महीनों में हमारे रिश्ते के बारे में ये बातें कहां से आ रही हैं?’” उन्होंने जवाब दिया, “नहीं, मुझे कोई अंदाजा नहीं है.” मैंने उनसे कहा, “जहां तक मेरी बात है, मैं आपको एक अच्छा दोस्त मानता हूं.”

स्टोक्स की गैरमौजूदगी में मैकुलम-स्टोक्स की साझेदारी को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं, खासकर तब जब इंग्लैंड के कोच ने दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान के लिए चिंता जताई थी. डरहम के हेड कोच रयान कैंपबेल ने बाद में कहा कि स्टोक्स अच्छे मूड में थे, जबकि मुख्य कार्यकारी टिम बॉस्टॉक ने कहा कि वह मैकुलम की बातों से हैरान थे. अपनी बातों को स्पष्ट करते हुए मैकुलम ने कहा कि स्थिति में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा, “शुरू में, मैं थोड़ा चिंतित था, लेकिन अब मैं देख रहा हूं कि वह बहुत अच्छे दिख रहे हैं और खेलने के लिए तैयार हैं. वह इस मुकाबले के लिए उत्साहित लग रहे हैं और टीम का एक साथ वापस आना अच्छा है.”

‘स्टोक्स के साथ काम करना मेरा सौभाग्य’मैकुलम ने अपनी साझेदारी की मजबूती पर जोर देते हुए कहा, “बेन (स्टोक्स) के साथ काम करना मेरे लिए सचमुच सौभाग्य की बात रही है. मैं उस समय को खुशी से याद करता हूं, जब हम एक ग्रुप और एक जोड़ी के तौर पर कितने करीब थे. इसके अलावा बाकी चीजें हमारे वश से बाहर हैं. बेन और मैं करीबी दोस्त हैं.”

नॉटिंघम में इंग्लैंड के ट्रेनिंग सेशन में यह जुड़ाव स्पष्ट तौर पर नजर आया. टीम की घोषणा से पहले सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ के साथ योजनाओं पर चर्चा करने से पहले स्टोक्स और मैकुलम ने एक-दूसरे को गले लगाया. मैकुलम ने कहा, “मुझे लगता है कि उसने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने मुझे मैसेज करके पूछा भी था, ‘क्या आपने हाइलाइट्स देखीं?’ मैंने कहा कि मैंने देखी हैं और उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं वापसी कर चुका हूं.’”

इंग्लैंड के लिए करो या मरो मैचइंग्लैंड के लिए तीसरा टेस्ट अहम है. हारने पर न्यूजीलैंड को इंग्लैंड में सीरीज जीतने का एक दुर्लभ मौका मिल जाएगा और इंग्लैंड के रेड-बॉल प्रदर्शन को लेकर चिंताएं और बढ़ जाएंगी, क्योंकि वे अपने पिछले नौ टेस्ट मुकाबलों में से सिर्फ दो ही जीत सके हैं. हालांकि, मैकुलम का मानना ​​है कि मुश्किल समय ही लीडरशिप टीम की असली काबिलियत को सामने लाता है. उन्होंने कहा, “जब हालात आसान हों तो कोई भी नेतृत्व कर सकता है. एक लीडर या लीडरशिप ग्रुप की असली पहचान मुश्किल समय में नेतृत्व करने की उनकी क्षमता से होती है.’

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj