Entertainment

‘जहां हैं गालियां, वहां है आलिया’, ‘ऐल्फा’ एक्ट्रेस पर सुनील पाल का कमेंट, IGL2 में उड़ाया था कॉमेडियन का मजाक

Last Updated:June 23, 2026, 15:17 IST

आलिया भट्ट हाल में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट शामिल हुईं. इस एपिसोड में कॉमेडियन सुनील पाल से जुड़ा एक कमेंट किया, जिस पर आलिया भी खिल-खिलाकर हंस पड़ीं. यहां तक कि सुनील का नाम भी लिया. इस पर सुनील ने आलिया पर कमेंट किया है.

ख़बरें फटाफट

'जहां हैं गालियां, वहां है आलिया', 'ऐल्फा' एक्ट्रेस पर सुनील पाल का कमेंटZoomसुनील पाल ने आलिया भट्ट पर कमेंट किया. (फोटो साभारः फेसबुक)

मुंबई. कॉमेडियन सुनील पाल एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस पोस्ट को लोग एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर तंज मान रहे है, जिसके नई बहस छिड़ गई है. यह पूरा मामला कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट सीजन 2’ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जहां हाल ही में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी आने वाली फिल्म ‘ऐल्फा’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब शो के नए सीजन में समय रैना ने एक पुराने वायरल कमेंट का जिक्र किया.

‘इंडिया गॉट लेटेंट सीजन 2’ के पहले एपिसोड के दौरान समय रैना एक कंटेस्टेंट से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा कि वह कौन-सा टूथपेस्ट इस्तेमाल करती हैं. इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि वही टूथपेस्ट सुनील पाल को भी दे देना. यह लाइन सुनकर सेट पर मौजूद लोग हंस पड़े. इसी एपिसोड में आलिया भट्ट भी मौजूद थीं और वह भी इस पर हंसती हुई नजर आईं.

सुनील पाल का फेसबुक पोस्ट.

बाद में आलिया ने बताया कि उन्होंने पहले वह एपिसोड देखा था, जिसमें समय रैना और सुनील पाल एक साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई दिए थे. इस पर सुनील पाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया और हिंदी में लिखा, ‘जहां है गालियां, वहां है आलिया.’

आलिया भट्ट पर तंज मान रहे लोग

इस पोस्ट को लोग सीधे तौर पर आलिया भट्ट पर कटाक्ष मान रहे है. हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने यह किस संदर्भ में लिखा है. दरअसल, समय रैना ने कपिल शर्मा के शो पर सुनील पाल से सवाल किया था- आप ब्रश क्यों नहीं करते?’

समय रैना और सुनील पाल के बीच पहले भी हुई थी बहस

गौरतलब है कि सुनील पाल और समय रैना के बीच विवाद कोई नया नहीं है. पिछले साल यह मामला तब शुरू हुआ था जब सुनील पाल ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन में इस्तेमाल की गई भाषा और कंटेंट की आलोचना की थी. उनका कहना था कि शो में कई बार अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, जो सही नहीं है.

About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj