बारिश में भी नहीं भीगेगी भाई की राखी, झुंझुनूं के डाकघरों में खास वाटरप्रूफ लिफाफे, जानें कितने रुपये है कीमत

Last Updated:August 18, 2026, 15:19 IST
Raksha Bandhan 2026 Date: झुंझुनूं में रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग ने की विशेष तैयारी 28 अगस्त को मनाया जाएगा. भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे और बॉक्स उपलब्ध 10 और 15 रुपए के लिफाफे, 30 रुपए में राखी पैकिंग बॉक्स झुंझुनूं जिले के 413 डाकघरों में मिलेंगे विशेष लिफाफे-बॉक्स राखी के प्रेषण, छंटाई और वितरण को दी जाएगी प्राथमिकता.
ख़बरें फटाफट
झुंझुनूं डाक विभाग की खास पहल, बारिश में भी खराब नहीं होगी राखी
झुंझुनूं: भाई-बहन के प्रेम, अटूट विश्वास और स्नेह का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस अवसर को लेकर जहां एक ओर बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं, वहीं दूसरी ओर डाक विभाग ने भी दूर-दराज रहने वाले भाई-बहनों तक राखी समय पर और सुरक्षित पहुंचाने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है. डाक विभाग की इस विशेष पहल से उन लोगों को राहत मिली है, जिनके भाई-बहन देश या राज्य के अलग-अलग जगह रहते हैं.
रक्षाबंधन का यह पर्व सावन या भादवा के महीने में आता है, जो बारिश का मुख्य सीजन होता है. मानसून के इस दौर में डाक पार्सल और पत्रों के भीगने के कारण खराब होने का खतरा बना जाता है. इसी व्यावहारिक समस्या को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने इस बार पूरी सतर्कता बरती है. विभाग की ओर से वाटरप्रूफ राखी लिफाफे और पैकिंग बॉक्स तैयार करवाए हैं, ताकि बारिश का पानी राखियों को किसी भी तरह से खराब न होने दे.
जिले के सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं विशेष लिफाफेझुंझुनूं डाक विभाग के अधीक्षक धर्मपाल ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुल सभी 413 डाकघरों में इन वाटरप्रूफ लिफाफों और बॉक्स की व्यवस्था कर दी गई है. लोग अपने नजदीकी डाकघर में जाकर आसानी से इनकी खरीदारी कर सकते हैं. इन लिफाफों और बॉक्स की कीमतें आम जनता की जेब को ध्यान में रखते हुए किफायती रखी गई हैं. विभिन्न आकारों और जरूरतों के हिसाब से ये वाटरप्रूफ लिफाफे मात्र 10 रुपये और 15 रुपये की किफायती कीमत पर मिल रही हैं. इसके अलावा, यदि कोई बहन अपनी राखी के साथ भाई के लिए कोई छोटा उपहार या मिठाई भी भेजना चाहती है, तो इसके लिए विशेष वाटरप्रूफ पैकिंग बॉक्स मात्र 30 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया है. झुंझुनूं मुख्य डाकघर सहित ग्रामीण इलाकों के उप-डाकघरों में भी इन वाटरप्रूफ लिफाफों और बॉक्स को खरीदने के लिए लोगों, विशेषकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
प्राथमिकता के आधार पर होगा राखियों का वितरणडाक विभाग ने भरोसा दिलाया है कि रक्षाबंधन के इन लिफाफों की छंटाई और अंतिम वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. सामान्य पत्रों की तुलना में राखी वाले लिफाफों को तेजी से उनके सही स्थान तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बहन का प्यार और संदेश समय पर भाई की कलाई तक पहुंच सके. डाक विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़भाड़ से बचने के लिए समय रहते अपने नजदीकी डाकघर से इन वाटरप्रूफ लिफाफों और बॉक्स का लाभ उठाएं.
भावनाओं और रिश्तों की डोर को मजबूत करता डाक विभागरक्षाबंधन सिर्फ एक धागे को कलाई पर बांधने का अनुष्ठान मात्र नहीं है, बल्कि यह दो दिलों के बीच अटूट स्नेह, सुरक्षा के वचन और भावनाओं का एक जीवंत अहसास है. मीलों की दूरी इस पवित्र रिश्ते की मिठास को कम नहीं कर सकती. इसी मूल भावना को सहेजते हुए और भाई-बहनों के बीच की दूरियों को पाटने के लिए झुंझुनूं डाक विभाग ने एक बार फिर साबित किया है. विभाग की यह अनूठी व्यवस्था निश्चित रूप से इस बार के रक्षाबंधन को और अधिक सुरक्षित और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jhunjhunu,Rajasthan
First Published :
August 18, 2026, 15:19 IST



