Entertainment

2026 की सबसे खराब फिल्म, ट्रोलिंग के बाद बनी सुपरहिट, कमाई करोड़ों, ‘स्पाइडर-मैन’ को भी पीछे छोड़ा

Last Updated:August 18, 2026, 14:51 IST

जिस चीनी एनिमेटेड फिल्म को दर्शकों ने ‘2026 की सबसे खराब फिल्म’ तक कह दिया, वही अब बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट बन चुकी है. ‘Niu Lai’ के कमजोर एनीमेशन और अजीब किरदारों के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए और फिल्म की जमकर ट्रोलिंग हुई. यही ट्रोलिंग उसकी सबसे बड़ी पब्लिसिटी बन गई. मां-बेटे ने मिलकर बनाई इस फिल्म ने बेहद कम बजट के बावजूद करोड़ों की कमाई कर सबको चौंका दिया. 2026 की सबसे खराब फिल्म, ट्रोलिंग के बाद बनी सुपरहिट, स्पाइडर-मैन को भी पछाड़ाZoom‘Niu Lai’ 5 अगस्त को रिलीज हुई थी.

नई दिल्ली. जिस फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों ने ‘2026 की सबसे खराब फिल्म’ कहना शुरू कर दिया था, आज वही चीन के बॉक्स ऑफिस पर बड़ा सरप्राइज बन चुकी है. चीनी एनिमेटेड फिल्म ‘Niu Lai’, जिसका इंग्लिश में ‘द काऊ इज कमिंग’ बताया जा रहा है. इस फिल्म को अपनी कमजोर एनीमेशन क्वालिटी, अजीब कहानी और अनगढ़ किरदारों की वजह से पहले मजाक का विषय बनी. लेकिन सोशल मीडिया पर हुई जबरदस्त ट्रोलिंग ने इसकी किस्मत ही बदल दी.

‘Niu Lai’ 5 अगस्त को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का एनीमेशन इतना साधारण था कि देखने वाले दर्शकों ने इसकी तुलना किसी ‘स्टूडेंट प्रोजेक्ट’ से कर दी. कई यूज़र्स ने तो इसे ‘एआई से भी बदतर’ और ‘साल 2026 की सबसे खराब फिल्म’ करार दे दिया था.

ट्रोलिंग बनी सबसे बड़ी पब्लिसिटी

14 अगस्त के आसपास Douyin और Weibo जैसे चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसके अजीबो-गरीब क्लिप्स वायरल होने लगे, जिसके बाद हर कोई इस फिल्म की चर्चा करने लगा और यही मजाक फिल्म के लिए सबसे बड़ी पब्लिसिटी बन गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआती दिनों में फिल्म का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि पहले करीब 10 दिनों में इसकी कमाई 10 हजार युआन यानी 1.5 लाख रुपये तक भी नहीं पहुंची. शुरुआत में इसे देखने के लिए बेहद कम दर्शक थिएटर पहुंचे. लेकिन बाद में इस फिल्म की इतनी चर्चा हुई कि देखते ही देखते दर्शकों ने टिकट खरीदकर फिल्म देखने शुरू कर दिए.

अचानक बढ़ी कमाई

15 अगस्त के आस-पास इसकी दैनिक कमाई में जबरदस्त उछाल आया और थिएटरों ने इसके शो बढ़ाने शुरू कर दिए. कुछ ही दिनों में इसकी कुल कमाई लाखों युआन तक पहुंच गई. 17 अगस्त तक फिल्म की कमाई करीब 1.5 करोड़ युआन यानी लगभग 2.1 मिलियन डॉलर के आस-पास पहुंचने की रिपोर्ट सामने आई. अब ये फिल्म चीन की 2026 की टॉप-ग्रॉसिंग एनिमेटेड फिल्मों में शामिल करने के लिए काफी था.

A newly released animated film called “Niu Lai” (牛来) is going viral for all the wrong reasons in China.

People are calling the visuals “disaster-level” , the entire production team was basically just two people: the director and the screenwriter. After 9 days in theaters, the… pic.twitter.com/l7RM9ZER67

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj