कप्तानी में मिली हार, पर रैंकिंग में बंपर उछाल, श्रेयस अय्यर ने लगाई 425 स्थानों की छलांग, सूर्या टॉप 10 से बाहर

होमखेलक्रिकेट
कप्तानी में मिली हार, पर रैंकिंग में बंपर उछाल, अय्यर की 425 स्थानों की छलांग
Last Updated:July 08, 2026, 19:19 IST
Shreyas Iyer jumps 425 places in rankings: इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ शानदार वापसी की. उन्होंने चेस्टर-ले-स्ट्रीट और ओल्ड ट्रैफर्ड में जुझारू पारियां खेलकर आईसीसी टी20 रैंकिंग में सीधे 425 पायदानों की ऐतिहासिक छलांग लगाई और 93वें स्थान पर पहुंच गए. वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को नुकसान हुआ है, जबकि ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. श्रेयस अय्यर ने रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग.
नई दिल्ली. आईसीसी की ओर से जारी ताजा टी20 रैंकिंग में बड़ा फेरबदल हुआ है. इस रैंकिंग में सबसे चौंकाने वाला और बड़ा फायदा भारतीय टीम के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को हुआ है. इंग्लैंड दौरे पर बतौर कप्तान लगातार चार हार का सामना करने के बावजूद अय्यर ने अपनी व्यक्तिगत बल्लेबाजी के दम पर आईसीसी रैंकिंग में एक लंबी छलांग लगाई है. अय्यर ने अपनी जुझारू पारियों की बदौलत बल्लेबाजों की रैंकिंग में सीधे 425 पायदानों की बढ़त हासिल की है. भारतीय चयनकर्ताओं ने हाल ही में श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी थी. हालांकि, बतौर कप्तान उनका सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है. आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में अय्यर का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा और वे लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहे. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी भारत को शुरुआती शिकस्त झेलनी पड़ी.
लेकिन इन असफलताओं के बीच श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार वापसी की. सीरीज के पहले मैच में अय्यर ने भारतीय पारी को संभालते हुए एक जुझारू पारी खेली. उनकी इस पारी की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, हालांकि बाद में बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा. दूसरे मैच में भी अय्यर ने अपनी फॉर्म जारी रखी और संकट के समय 22 गेंदों में 37 रनों की बेहद उपयोगी पारी खेली. इन दो लगातार शानदार पारियों का इनाम उन्हें रैंकिंग में मिला. श्रेयस अय्यर अब 93वें स्थान पर पहुंच गए हैं. भले ही बतौर कप्तान उन्हें अपनी पहली जीत का इंतजार है, लेकिन उनकी इस व्यक्तिगत उपलब्धि ने भारतीय खेमे को थोड़ी राहत जरूर दी है.
राशिद को फायदा, भारतीय गेंदबाजों को नुकसानताजा आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहा.टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाजों को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है. वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह तीनों ही दो-दो पायदान नीचे खिसक गए हैं. इस गिरावट के बाद अब वरुण चक्रवर्ती पांचवें, जसप्रीत बुमराह आठवें और अर्शदीप सिंह 17वें स्थान पर आ गए हैं.
दूसरी ओर, इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद को रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में राशिद ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने भारत पर 125 रनों की एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की.इस प्रदर्शन के दम पर राशिद एक पायदान ऊपर चढ़कर 712 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर 3 टी20 गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा जैकब बेथेल और सैम करन को भी अपने अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है.
इंग्लैंड के विल जैक्स इस हफ्ते ऑलराउंडर्स की लिस्ट में सबसे बड़े विनर बनकर उभरे हैं. भारत के खिलाफ बैक-टू-बैक मैचों में मिली जीत में जैक्स ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया. उन्होंने दूसरे टी20 मैच में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट किया और इसके बाद तीसरे टी20 मैच में सेट हो चुके तिलक वर्मा का विकेट चटकाकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत वे अब दुनिया के टॉप-10 ऑलराउंडर्स में शामिल हो चुके हैं.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



