‘खुद पर ही चुटकुले सुनना है पसंद’, रंजीत ने खोली जिगरी दोस्त प्रेम चोपड़ा की पोल-पट्टी! वायरल हुई तस्वीर

Last Updated:July 08, 2026, 19:11 IST
आज कई दिग्गज सितारे फिल्मी पर्दे में एक्टिव न हो, पर सोशल मीडिया पर जिंदगी और फिल्मों के किस्से बयां करते रहते हैं. मशहूर विलेन रंजीत ने प्रेम चोपड़ा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने बताया कि वे उन्हें प्यार से ‘ठाकुर’ कहकर पुकारते हैं. रंजीत ने प्रेम चोपड़ा के अनजाने पहलुओं से फैंस को वाकिफ कराया. उनका कहना है कि प्रेम चोपड़ा पर्दे पर जितने खौफनाक लगते हैं, असल जिंदगी में बड़े प्यारे इंसान हैं. वे खुद पर बने चुटकुलों पर हंसना पसंद करते हैं.
ख़बरें फटाफट
दोनों सितारों ने विलेन बनकर खूब नाम कमाया.
नई दिल्ली: बॉलीवुड के खौफनाक विलेन रंजीत और प्रेम चोपड़ा असल जिंदगी में गहरे दोस्त हैं. वे एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं. रंजीत ने एक मुलाकात की प्यारी तस्वीर शेयर करके पुरानी यादों को ताजा किया. उन्होंने प्रेम चोपड़ा की खूबसूरत शख्सियत के बारे में बताया. वे प्रेम चोपड़ा को हमेशा ‘ठाकुर’ कहकर बुलाते हैं. रंजीत ने फोटो के साथ दिए कैप्शन में बताया कि उन्हें प्रेम चोपड़ा के साथ उनके घर पर वक्त बिताना बहुत अच्छा लगता है.
रंजीत ने प्रेम चोपड़ा को दिल का साफ इंसान बताया, जिन्हें खुद पर बने चुटकुलों पर हंसना और मजाक करना बेहद पसंद है. तस्वीर में आप दोनों विलेन को सोफे पर बैठे देख सकते हैं. प्रेम चोपड़ा ने बड़े प्यार से रंजीत का हाथ थाम रखा है. 70 और 80 के दशक में इन दोनों विलेन का परदे पर सिक्का चलता था. जब भी ये स्क्रीन पर आते थे, तो दर्शकों के मन में खौफ भर देते थे. प्रेम चोपड़ा ने 60 के दशक में ही ‘शहीद’, ‘कटी पतंग’ और ‘बॉबी’ जैसी फिल्मों से विलेन की इमेज बना ली थी.
(फोटो साभार: Instagram@ranjeetthegoli)
पर्दे पर बड़े-बड़े सितारों के छुड़ाए छक्केफिल्म ‘बॉबी’ में प्रेम चोपड़ा का मशहूर डायलॉग- ‘प्रेम नाम है मेरा… प्रेम चोपड़ा’ आज भी बच्चा-बच्चा जानता है. जबकि रंजीत ने 70 के दशक में ‘शर्मीली’, ‘लावारिस’ और ‘नमक हलाल’ जैसी फिल्मों से विलेन बनकर अपनी धाक जमाई. दोनों सितारों ने परदे पर खलनायकी की परिभाषा पूरी तरह बदल दी थी. उस दौर के सुपरस्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना के छक्के छुड़ाए थे.
रंजीत 83 की आयु में भी सिनेमा में एक्टिवहिंदी सिनेमा वक्त के साथ काफी बदल गया है, मगर प्रेम-रंजीत की दोस्ती आज भी वैसी ही मजबूत है. आज प्रेम चोपड़ा 90 साल के हो चुके हैं. उन्होंने अपने करियर में 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्हें पिछले साल सेहत खराब होने की वजह से अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था. दूसरी ओर, 83 साल के रंजीत आज भी टीवी, फिल्मों और शोज के जरिए एक्टिव बने हुए हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



