Sports

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक्शन में बुमराह, गिल्लियां उड़ाने को बेकरार भारत का सुपरस्टार

होमखेलक्रिकेट

इंग्लैंड से ODI सीरीज से पहले एक्शन में बुमराह, गिल्लियां उड़ाने को बेकरार

Last Updated:July 05, 2026, 19:49 IST

jasprit bumrah practice: आखिरी बार आईपीएल 2026 में एक्शन में दिखने वाले जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की जर्सी में तहलका मचाने की तैयारी में हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया.इंग्लैंड से ODI सीरीज से पहले एक्शन में बुमराह, गिल्लियां उड़ाने को बेकरारZoomजसप्रीत बुमराह ने शुरू की प्रैक्टिस.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अहमदाबाद में प्रैक्टिस के दौरान रेड बॉल से गेंदबाजी करते नजर आए, जिससे पता चलता है कि वह आगामी मुश्किल शेड्यूल के लिए तैयारी कर रहे हैं. 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें रेड एसजी बॉल से गेंदबाजी करते नजर आए. इस दौरान गुजरात की घरेलू टीम के साथी खिलाड़ी भी उन्हें देख रहे थे. पिछले कुछ दिनों से बुमराह गुजरात कॉलेज ग्राउंड पर अपनी घरेलू टीम के साथियों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. वह पिछली बार 20 मई 2026 को आईपीएल में खेलते नजर आए थे.

इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं तीन वनडेबुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी. बुमराह वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलते नजर आने वाले हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj