वो 3 हीरो, जो हर फिल्म में निभाते हैं सेम रोल, पड़ते हैं लीड एक्टर पर भारी, कॉमेडी फिल्मों में कर रखी है ‘Phd’

Last Updated:July 05, 2026, 19:52 IST
बॉलीवुड में कुछ ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने लीड रोल से ज्यादा अपने दमदार सपोर्टिंग किरदारों से पहचान बनाई है. ऐसे हीरो जिन्होंने एक्टिंग में लोहा भी मनवाया और खास जॉनर की फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह भी बनाई. आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों से मिलवाने जा रहे हैं.
आज बात होगी ऐसे एक्टर्स की जो हीरो के दोस्त बनकर फिल्मों में हंसाते नजर आए. जी हां, आज बात हीरो की नहीं बल्कि उनके दोस्त यानी सपोर्टिंग एक्टर की होगी. इन एक्टर्स की एक बात ये भी नोटिस करने वाली है कि इन्होंने कई फिल्मों में एक जैसे रोल निभाए. फिल्में बदली लेकिन ये नेक्स्ट फिल्म में भी हीरो के दोस्त में हंसाते नजर आते हैं.
ऐसे तीन एक्टर्स के नाम हैं- वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और अपारशक्ति खुराना. उन्हीं चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हैं, जो लगभग हर फिल्म में हीरो के दोस्त बनकर आते हैं.
इनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, दमदार वन-लाइनर्स और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस कई बार लीड एक्टर पर भी भारी पड़ जाती है. यही वजह है कि कॉमेडी फिल्मों में इन तीनों को देखकर दर्शकों की हंसी की गारंटी मानी जाती है.
Add as Preferred Source on Google
तीनों ही कई फिल्मों में लीड एक्टर के दोस्त के रूप में नजर आते हैं. इन तीनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में अहम रोल्स भी निभाए हैं. वरुण शर्मा और मनजोत सिंह की फुकरा हो या अपारशक्ति खुराना की स्त्री. दोनों ही फिल्में हिट और सुपरहिट रही हैं.
सबसे पहले बात करते हैं वरुण शर्मा की, जिन्होंने पुलकित सम्राट के साथ फुकरे फ्रेंचाइजी में काम किया जहां वह हीरो के दोस्त के रूप में नजर आए. ऐसे ही वह सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे में भी थे जहां उन्होंने एक्टर के दोस्त सेक्सा का रोल प्ले किया. इसी तरह वरुण ने राजकुमार राव के साथ रूही फिल्म की थी जिसमें भी उनका किरदार कुछ ऐसा ही था.
अब आते हैं मनजोत सिंह पर. मनजोत ने पुलिकत सम्राट के साथ फुकरे फ्रेंचाइजी में काम किया है. इसी तरह वह कपिल शर्मा के भी दोस्त बन चुके हैं. किस किस को प्यार करूं 2 में दोनों ने साथ काम किया था.
मनजोत सिंह ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ परमसुंदरी में सपोर्टिंग रोल प्ले किया था. ऐसे ही कई फिल्में और भी हैं जहां वह दोस्त बनकर सबको हंसाते नजर आए.
वैसे तो अपारशक्ति खुराना एक मल्टीटेलेंटिड एक्टर हैं. मगर वह भी कई बार कॉमिक रोल में नजर आए. बेशक उनकी स्त्री, स्त्री 2 हो या फिर लुका छुप्पी और भेड़िया (गेस्ट अपीरियंस) जैसी फिल्में. उनकी कॉमेडी के फैंस खूब दीवाने हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



