Rajasthan

DRM ऑफिस से 51 हजार की केबल चोरी, RPF ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 6 घंटे में किया खुलासा, 3 गिरफ्तार

Last Updated:August 15, 2026, 12:46 IST

RPF Jodhpur Action: जोधपुर में रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया. डीआरएम कार्यालय परिसर से चोरी हुए करीब 500 मीटर कॉपर वायर और 20 पेयर पीवीसी इंसुलेटेड केबल के दो बंडल बरामद किए गए. मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. रेलवे टेलीकॉम के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की रिपोर्ट के बाद आरपीएफ ने जांच शुरू की थी. चोरी की गई रेलवे संपत्ति की कीमत करीब 51,205 रुपए बताई गई है. तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ख़बरें फटाफट

DRM ऑफिस से 51 हजार की केबल चोरी, RPF ने 6 घंटे में किया खुलासा, 3 गिरफ्तारZoomजोधपुर आरपीएफ टीम ने महज 6 घंटे में केबल चोरी का कर दिया खुलासा

जोधपुर. रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जोधपुर की टीम ने रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया. टीम ने चोरी के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी की गई पूरी रेलवे संपत्ति बरामद कर ली. पूछताछ और कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मामला जोधपुर के डीआरएम कार्यालय परिसर से जुड़ा है. 13 अगस्त 2026 को रेलवे टेलीकॉम विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनीष ने आरपीएफ पोस्ट जोधपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में बताया गया कि डीआरएम कार्यालय परिसर के बरामदे में रेलवे टेलीकॉम से संबंधित केबल के दो बंडल रखे हुए थे. अज्ञात व्यक्ति इन केबलों को चोरी कर ले गया. चोरी हुई रेलवे संपत्ति में 20 जोड़ी पीवीसी 20 जोड़ी पीवीसी इंसुलेटेड तारों के दो बंडल और करीब 500 मीटर कॉपर वायर शामिल था. चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 51,205 रुपए बताई गई. रेलवे परिसर से केबल चोरी होने की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

छह घंटे में आरोपियों तक पहुंची RPF

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. आरपीएफ ने संभावित स्थानों पर तलाश और पूछताछ करते हुए कुछ ही घंटे में संदिग्धों की पहचान कर ली. कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को पकड़ा गया. आरपीएफ ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी रेलवे संपत्ति बरामद कर ली. बरामद सामान में चोरी किए गए केबल और कॉपर वायर शामिल हैं. इस कार्रवाई से रेलवे संपत्ति चोरी के मामले का महज छह घंटे में खुलासा हो गया.

आरपीएफ ने तीन आरापियों को गिरफ्तार किया

आरपीएफ पोस्ट जोधपुर पर इस मामले में विशेष रिपोर्ट प्रकरण संख्या 02/2026 दर्ज किया गया. आरोपियों के खिलाफ धारा 3 आर.पी. (यू.पी.) एक्ट और धारा 147 रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. बरामद रेलवे सामग्री को नियमानुसार कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया. न्यायालय के आदेश के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

रेलवे संपत्ति की सुरक्षा पर आरपीएफ की नजर

रेलवे परिसर में रखी केबल और अन्य तकनीकी सामग्री यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन से जुड़ी होती है. ऐसे में इस तरह की चोरी को आरपीएफ ने गंभीरता से लिया. अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चोरी गई पूरी संपत्ति बरामद की.इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट जोधपुर की टीम की भूमिका अहम रही. मामले में अब आगे की जांच की जा रही है, ताकि चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में महज छह घंटे में सामान बरामद होने के साथ तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 15, 2026, 12:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj