Dholpur News: सीवर जाम नालियां बंद, बारिश में डूबती है शिवनगर कॉलोनी, घरों में घुसा सीवर का गंदा पानी

Last Updated:August 15, 2026, 13:52 IST
धौलपुर में तेज बारिश के बाद शिवनगर कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात बन गए. बारिश के पानी के साथ जाम सीवर और नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घरों में बिस्तर, राशन और गैस सिलेंडर तक पानी में डूब गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है.
धौलपुर. जिले में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद धौलपुर शहर की शिवनगर कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात बन गए है. नर्सरी के गेट नंबर 1 से गेट नंबर 2 तक पूरी कॉलोनी में पानी ही पानी नजर आ रहा है. बारिश के पानी के साथ ब्लॉक पड़े सीवर और नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है. कई घरों के कमरों तक पानी पहुंचने से लोगों को बैठने, सोने और खाना बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ा बच्चों को स्कूल आने जाने में भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है.
शिवनगर कॉलोनी निवासी कृष्ण मुरारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से रात 9 बजे तक हुई तेज बारिश के बाद घरों में पानी भर गया, उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान कॉलोनी में ऐसे ही हालात बनते हैं. सैंपऊ रोड और बाड़ी रोड का पानी भी बहकर शिवनगर कॉलोनी में आ जाता है. कॉलोनी में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है नालियां और सीवर लाइन लंबे समय से बंद पड़ी हैं. घरों में पानी भरने से गैस सिलेंडर, बिस्तर और खाने-पीने का सामान भीग गया. बच्चों के लिए खाना बनाने और सोने तक की परेशानी खड़ी हो गई, कई परिवार घरों में भरे पानी को मोटर लगाकर बाहर निकालने को मजबूर हैं.
शिवनगर कॉलोनी निवासी श्रीबाई देवी ने बताया कि तेज बारिश और ब्लॉक पड़े सीवर चैंबरों के कारण उनके घर में पानी भर गया. पानी में खाने का सामान और गैस सिलेंडर तक डूब गए. बिस्तर भी पानी में भीग गए, उन्होंने कहा कि घर में पानी भरने के बाद कीड़े-मकौड़े निकलने लगे हैं और सांप के काटने का डर भी बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार जिला प्रशासन, नगर परिषद और स्थानीय विधायक को समस्या की जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है. लोगों ने प्रशासन से नालियों और सीवर की सफाई कराने के साथ बारिश के पानी की निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि हर बारिश में कॉलोनी के लोगों को ऐसे हालात का सामना न करना पड़े.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
August 15, 2026, 13:52 IST



