Rajasthan

टोंक में घर के बाहर से कार चोरी! CCTV में कैद हुए 3 चोर, मंडी व्यापारी की गाड़ी लेकर हुए फरार

Last Updated:July 10, 2026, 10:57 IST

Tonk Car Theft: टोंक शहर में कार चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में मंडी व्यापारी विकास खंडेलवाल के घर के बाहर खड़ी कार को तीन शातिर चोर चुरा ले गए. पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी टेम्परेरी नंबर प्लेट लगी कार से आते और वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है. इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी और संदिग्ध वाहनों की जांच तेज कर दी है. मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

ख़बरें फटाफट

Tonk News: टोंक में घर के बाहर से कार चोरी! CCTV में कैद हुए 3 चोरZoomटोंक में घर के बाहर से कार चोरी! CCTV में कैद हुए 3 चोर

टोंक: टोंक शहर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं. इस शहर के रिहाइशी इलाके हाउसिंग बोर्ड का है, जहां शातिर चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी कार पर हाथ साफ कर दिया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके के निवासियों में डर और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है. यहां रहने वाले स्थानीय मंडी व्यापारी विकास खंडेलवाल ने रोज की तरह अपनी कार घर के बाहर पार्क की थी. देर रात अज्ञात चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाया और बेहद शातिर तरीके से कार को चुराकर रफूचक्कर हो गए. सुबह जब पीड़ित व्यापारी घर से बाहर आए, तो गाड़ी गायब देखकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों और स्थानीय पुलिस को दी.

टेम्प्रेरी नंबर प्लेट लगी कार में आए थे 3 चोरइस घटना की सूचना मिलते ही पुरानी टोंक थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब पीड़ित के घर और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए कुल 3 चोर आए थे. ये चोर खुद एक ऐसी कार में सवार होकर आए थे, जिस पर टेम्प्रेरी (अस्थाई) नंबर प्लेट लगी हुई थी. चोरों ने बेहद कम समय में लॉक तोड़ा और व्यापारी की कार लेकर फरार हो गए.

पुलिस जुटी चोरों की तलाश मेंव्यापारी विकास खंडेलवाल की लिखित शिकायत पर पुरानी टोंक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और चोरों के हुलिए व वारदात में इस्तेमाल की गई संदिग्ध कार के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर के निकास मार्गों और मुख्य चौराहों पर लगे कैमरों को भी खंगाल रही हैं, ताकि चोरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके.

स्थानीय निवासियों में आक्रोश और चिंताहाउसिंग बोर्ड जैसे पॉश और व्यस्त इलाके में हुई इस चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रिहाइशी इलाकों में पुलिस गश्त कमजोर होने के कारण चोर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाए. इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाए.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj