राजस्थान में मानसून की चाल हुई सुस्त… अगले 7 दिन झुलसाएगी गर्मी, बढ़ेगी उमस

Last Updated:July 10, 2026, 11:08 IST
Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है और मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश भर में शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है. मानसून की कमजोर परिस्थितियों के चलते भारी बारिश की संभावना फिलहाल कम है. हालांकि इस सीजन में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है, लेकिन ताजा आंकड़ों के अनुसार कई इलाकों में मानसून का असर नगण्य है. आने वाले दिनों में उमस बढ़ने के साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
ख़बरें फटाफट
Rajasthan Monsoon Update: मानसून की रफ्तार में ब्रेक, एक हफ्ते बारिश के कम आसार
Rajasthan Imd Weather Update: राजस्थान में मानसून के स्वागत के कुछ ही दिनों बाद अब राहत के बादल छंटते नजर आ रहे हैं. प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अचानक धीमी पड़ गई हैं, जिससे किसानों और आम जनमानस की चिंताएं बढ़ गई हैं. बीते वर्ष की तुलना में इस बार की मानसून फुहारें काफी कमजोर साबित हो रही हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले सात दिनों तक राजस्थान के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना न के बराबर है.
प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों जैसे बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मानसून ने प्रवेश तो किया, लेकिन उसका असर फीका रहा. मौसम विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, 10 और 11 जुलाई से अगले एक सप्ताह तक मानसून पूरी तरह कमजोर रहने वाला है. इस दौरान राज्य के बड़े हिस्से में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि प्रदेश में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन वर्तमान में मानसून का ब्रेक लगना गर्मी में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है. आने वाले दिनों में भारी बारिश की उम्मीदें कम हैं और लोगों को केवल छिटपुट या हल्की बौछारों से ही संतोष करना पड़ेगा.
कहां-कहां दर्ज हुई वर्षा की फुहारेंपिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अजमेर के केकड़ी में सबसे ज्यादा 49 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा बारां के अंता में 28 मिमी और करौली के सूरोठ में 24 मिमी पानी बरसा है. चूरू के सिद्धमुख में 20 मिमी, तो झुंझुनूं के पिलानी और करौली के मासलपुर में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई है. भीलवाड़ा, दौसा, जालौर, कोटा, झालावाड़ और सीकर जैसे जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की फुहारें देखी गई हैं. फिलहाल हनुमानगढ़ को छोड़कर अधिकांश पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है.
तापमान में बढ़ोतरी की आशंकामानसून की इस सुस्ती के कारण राज्य के कई शहरों में एक बार फिर तापमान में इजाफा हो सकता है. लंबे समय तक शुष्क मौसम बने रहने से उमस बढ़ सकती है, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. विभाग ने सलाह दी है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की उम्मीद कम रखें. कुल मिलाकर, प्रदेश के किसान अब अच्छी बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं, लेकिन फिलहाल प्रकृति की मेहरबानी पर लगा यह विराम कब हटेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



