मौत को मात देकर लौटी महिला! दौसा में अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच जिंदा हुई चमेली देवी

Last Updated:May 06, 2026, 12:53 IST
Dausa News: दौसा के अजबगढ़ में एक महिला चमेली देवी को परिजनों ने मृत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी. करीब एक घंटे बाद शरीर में हलचल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ वह स्वस्थ मिली. हालांकि, परिजनों का दावा है कि वह मृत होने के बाद जिंदा हुई है, लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इसे गलतफहमी करार दिया है. मेडिकल विज्ञान के अनुसार मौत के बाद दोबारा जीवित होना संभव नहीं है.
ख़बरें फटाफट

दौसा: मौत के एक घंटे बाद जिंदा हुई महिला? जानें क्या है सच
Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे ग्रामीण किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं. अजबगढ़ इलाके की रहने वाली चमेली देवी नामक महिला को उनके परिजनों और ग्रामीणों ने मृत मान लिया था. परिजनों का दावा है कि करीब एक घंटे तक महिला के शरीर में कोई हलचल नहीं थी, जिसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया. महिला को मृत समझकर रीति-रिवाजों के अनुसार जमीन पर लिटा दिया गया और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं.
महिला की मौत की खबर फैलते ही रिश्तेदारों का घर पहुंचना शुरू हो गया था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और अर्थी के लिए अंतिम विदाई की सामग्री भी मंगवा ली गई थी. घर के आंगन में मातम छाया हुआ था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हक्के-बक्के रह जाने पर मजबूर कर दिया. जमीन पर लेटी चमेली देवी के शरीर में अचानक हलचल हुई और उनके पांव हिलने लगे. देखते ही देखते उनकी सांसें सामान्य होने लगीं, जिसे देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए.
अस्पताल पहुंचे परिजन, मेडिकल साइंस ने दावों को नकाराजैसे ही महिला के जिंदा होने का अहसास हुआ, परिजन उन्हें तुरंत दौसा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. जमशेर खान ने बताया कि महिला फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है और उसका इलाज जारी है. हालांकि, डॉक्टरों ने परिजनों के ‘मृत्यु के बाद जिंदा होने’ के दावे को पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया है. मेडिकल विज्ञान ऐसी किसी भी घटना को संभव नहीं मानता है.
डॉक्टरों ने बताया गलतफहमी का नतीजाडॉ. जमशेर खान के अनुसार, अक्सर ऐसी स्थिति में शरीर का ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाता है या व्यक्ति गहरे अचेत (Unconscious) अवस्था में चला जाता है, जिसे ग्रामीण या परिजन समझ नहीं पाते. संभव है कि परिजनों ने शरीर में मूवमेंट न होने के कारण गलतफहमी में महिला को मृत मान लिया हो. फिलहाल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dausa,Dausa,Rajasthan



