Sports

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा IPL 2026 का फाइनल, BCCI ने जारी किया प्लेऑफ का शेड्यूल

Last Updated:May 06, 2026, 12:31 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराया जाएगा. प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी के लिए धर्मशाला और पंजाब को चुना गया है. बीसीसीआई ने बुधवार दोपहर इस बात की जानकारी दी. धर्मशाला में क्वालीफायर 1 का आयोजन होगा, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 पंजाब में कराया जाएगा.दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा IPL 2026 का फाइनल Zoomदुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा IPL 2026 का फाइनल

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने वाले हैं. अब सबको प्लेऑफ और फाइनल मैच का इंतजार है. वैसे तो आम तौर पर फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपयन के होम ग्राउंड पर खेला जाता है लेकिन कुछ अड़चनों की वजह से इसे शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है. इस बार का फाइनल मैच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को देने का फैसला लिया गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 प्लेऑफ्स का शेड्यूल जारी कर दिया है. 70 हाई-इंटेंसिटी लीग स्टेज मैचों के बाद अब टूर्नामेंट अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है. क्वालिफायर 1, 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद मुकाबला न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में 27 मई को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी. इसी मैदान पर 29 मई को क्वालिफायर 2 भी खेला जाएगा. इसमें क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच दूसरा फाइनलिस्ट तय होगा.

सीजन का समापन 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रैंड फाइनल के साथ होगा. यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से, TATA IPL 2026 प्लेऑफ्स इस बार विशेष रूप से तीन अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे. बेंगलुरु को पहले फाइनल की मेजबानी के लिए चुना गया था. लेकिन स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ आवश्यकताओं के कारण फाइनल का वेन्यू बदल दिया गया.

About the AuthorViplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj