Chiranjeevi Must Watch Movies: ‘कैदी’ से लेकर गैंग लीडर तक, चिरंजीवी की ये 7 फिल्में हैं मस्ट वॉच, चौथी मूवी की कहानी आज भी है ब्लॉकबस्टर

Last Updated:August 22, 2026, 10:53 IST
तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी 22 अगस्त को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. पिछले चार दशकों से अपनी दमदार अदाकारी, आइकॉनिक डांस स्टाइल और एक्शन से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले चिरंजीवी ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं. एक्शन-ड्रामा हो या फिर सामाजिक संदेश देने वाली कहानियां, उनका हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आया है. मेगास्टार के बर्थडे पर आपको उन 7 मास्टरपीस फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए.
नई दिल्ली. मेगास्टार चिरंजीवी दशकों से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. उन्होंने अपनी हर फिल्म से एक अमिट छाप छोड़ी है. अपनी शानदार अदाकारी, बेहतरीन डांस और स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर वह आज भी लाखों फैंस की पहली पसंद बने हुए हैं. आज उनका 71वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम आपको उनकी 7 आइकॉनिक फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें हर सिनेमा प्रेमी को कम से कम एक बार जरूर देखना चाहिए.
गैंग लीडर: अगर आप चिरंजीवी की मसालेदार और एक्शन फिल्मों के फैन हैं तो ‘गैंग लीडर’ (1991) आपके लिए मस्ट वॉच फिल्म है. फिल्म का धमाकेदार एक्शन, गजब की कॉमेडी, हिट संगीत और चिरंजीवी का स्क्रीन प्रेजेंस इसे खास बनाता है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड कायम किए थे और यह आज भी तेलुगु सिनेमा की कल्ट-क्लासिक मानी जाती है.
कैदी: ए. कोदंडरामी रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कैदी’ (1983) चिरंजीवी के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी. इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने उन्हें रातों-रात तेलुगु सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया. फिल्म की दमदार कहानी, जबरदस्त एक्शन और चिरंजीवी के बेमिसाल अंदाज ने इसे अपने दौर की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल कर दिया.
Add as Preferred Source on Google
स्वयंक्रुषि: इस फिल्म ‘स्वयंक्रुषि’ में चिरंजीवी का एक बिल्कुल अलग ही रूप देखने को मिला था. इसमें उन्होंने सांबैया नाम के एक मोची का किरदार निभाया, जो कड़ी मेहनत और स्वाभिमान में विश्वास रखता है. बिना किसी तामझाम के सादगी से भरे इस रोल में चिरंजीवी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया. आज भी ‘स्वयंक्रुषि’ (1987) उनकी सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है.
इंद्रा- द टाइगर: यह चिरंजीवी के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. पारिवारिक रंजिश और गुटबाजी की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘इंद्रा’ (2002) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म के दमदार डायलॉग, धमाकेदार एक्शन और चिरंजीवी का रौबदार अंदाज पर थिएटर्स में जमकर सीटियां और तालियां बजी थीं. यह चिरंजीवी की एक कल्ट क्लासिक फिल्म है.
रुद्रवीणा: सामाजिक संदेश से सजी यह फिल्म (1988) जातिवाद, सामाजिक असमानता और लोगों को जोड़ने में संगीत की ताकत जैसे अहम मुद्दों पर बात करती है. इसमें चिरंजीवी ने अपनी पारंपरिक हीरो वाली छवि से हटकर बेहद संजीदा किरदार निभाया था. इस सामाजिक ड्रामा में उनकी शानदार एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिली थी.
वाल्टेयर वीरैया: चिरंजीवी के मास अवतार का मजा लेने के लिए ‘वाल्टेयर वीरैया’ (2023) एक बेहतरीन ऑप्शन है. एक्शन, कॉमेडी और इमोशंस के जबरदस्त तड़के से सजी यह फिल्म शुरुआत से अंत तक फुल एंटरटेनमेंट देती है. फिल्म में चिरंजीवी का वही पुराना स्वैग, टाइमिंग और स्टार अपील साफ नजर आती है, जो उनके फैंस को सिनेमाघरों में झूमने पर मजबूर कर देती है.
टैगोर: भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती फिल्म ‘टैगोर’ (2003) में चिरंजीवी ने एक ऐसे प्रोफेसर का किरदार निभाया था, जो समाज से रिश्वतखोरी खत्म करने का बीड़ा उठाता है. सामाजिक मुद्दे पर आधारित इस मजबूत कहानी में उनकी पावरफुल एक्टिंग ने जान फूंक दी थी. फिल्म का गंभीर संदेश और चिरंजीवी का शानदार प्रदर्शन इसे दर्शकों के लिए आज भी बेहद खास और यादगार बनाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 22, 2026, 10:52 IST



