कोटा आ रहे हैं? जानिए 5 सबसे सस्ते और बेहतरीन होटल, जेब पर नहीं पड़ेगा भारी

Last Updated:July 02, 2026, 09:09 IST
Kota Budget Hotels List Railway Station Coaching Area: कोटा आने वाले यात्रियों, व्यापारियों और स्टूडेंट्स के पेरेंट्स के लिए बजट में ठहरने के 5 बेहतरीन होटल मौजूद हैं. कोचिंग एरिया के पास ‘होटल मित्तल दादावाड़ी’ पेरेंट्स की पसंद है, जबकि हाईवे पर स्थित ‘कान्हा इन कुन्हाड़ी’ लैंडमार्क सिटी के पास ठहरने के लिए बेस्ट है. छावनी का ‘आनंद होटल’ बिजनेस और मार्केटिंग वालों के लिए सबसे सस्ता है. झालावाड़ रोड के पास ‘होटल मित्तल कोटड़ी’ शानदार कनेक्टिविटी देता है और रेलवे स्टेशन के पास ‘होटल पनघट’ कनेक्टिंग ट्रेन वाले यात्रियों के लिए सबसे मुफीद ठिकाना है.
देश की कोचिंग कैपिटल कहे जाने वाले कोटा शहर में हर दिन हजारों की तादाद में लोग पहुँचते हैं. कोई अपने बच्चे से मिलने आता है, कोई बिजनेस और मार्केटिंग के सिलसिले में दौड़ रहा होता है, तो कोई सिर्फ ट्रेन बदलने के लिए कुछ घंटों का ठिकाना ढूंढता है. ऐसे में सबसे बड़ा सिरदर्द होता है, बजट में अच्छा कमरा मिलना. अगर आप भी कोटा आ रहे हैं और महंगे होटलों के बिल से बचना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. हम आपको बताने जा रहे हैं कोटा के अलग-अलग कोनों में स्थित उन होटलों के बारे में, जो आपकी जेब पर बिल्कुल भारी नहीं पड़ेंगे और सुविधाएं भी नंबर वन देंगे. अभिभावकों से लेकर व्यापारियों तक, हर किसी के लिए कोटा में ये बेहतरीन ठिकाने मौजूद हैं.
अगर आपका बच्चा कोटा के मुख्य कोचिंग एरिया में पढ़ता है और आप उससे मिलने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए होटल मित्तल (दादावाड़ी) से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता. यह होटल कोचिंग और स्टूडेंट इलाके के सबसे नजदीक पड़ता है, जिससे पेरेंट्स का आने-जाने का समय और किराया दोनों बच जाता है. सबसे खास बात यह है कि इसे खास तौर पर स्टूडेंट्स के पेरेंट्स के बजट को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया गया है. यही वजह है कि कोटा आने वाले माता-पिता इस होटल में रुकना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. बेहद कम और किफायती दरों में यहाँ न सिर्फ आसानी से रूम मिल जाता है.
इसके बाद बात करते हैं कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में पेट्रोल पंप के पास स्थित कान्हा इन होटल की, जो उन लोगों के लिए पहली पसंद बन चुका है, जो लैंडमार्क सिटी के आसपास ठहरना चाहते हैं. इस होटल की सबसे बड़ी यूएसपी इसका लोकेशन है, क्योंकि यह कोटा से बाहर जाने और आने वाले मुख्य मार्ग यानी हाईवे पर ही स्थित है. मुख्य सड़क पर होने की वजह से यहाँ तक पहुँचने का रास्ता बेहद सीधा, साफ और ट्रैफिक-मुक्त है. जो लोग अपनी गाड़ी से सफर करते हैं या बिना किसी उलझन के सीधे होटल पहुँचना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है.
Add as Preferred Source on Google
अगर आप किसी बिजनेस डील या मार्केटिंग के सिलसिले में कोटा आ रहे हैं और आपको सिर्फ रात गुजारने के लिए एक शानदार लेकिन सस्ता ‘लाइट स्टे’ चाहिए, तो सीधे छावनी इलाके का रुख करिए. शहर के बिल्कुल दिल यानी बीचों-बीच स्थित आनंद होटल बजट स्टे के मामले में पूरे कोटा में तहलका मचाए हुए है. यह शहर के सबसे कम प्राइस रेंज वाले होटलों में शुमार है, जहाँ आपकी जेब पर रत्ती भर भी असर नहीं पड़ता. मार्केटिंग प्रोफेशनल्स के लिए यह होटल इसलिए भी बेस्ट है क्योंकि यहाँ उनकी जरूरत और बजट के हिसाब से हर रेंज के कमरे आसानी से मिल जाते हैं.
इसी तरह कोटा रेलवे स्टेशन से जब आप झालावाड़ रोड की तरफ आगे बढ़ते हैं, तो कोटड़ी के पास स्थित होटल मित्तल आपका स्वागत करता है. मेन रोड पर स्थित होने के कारण इस होटल की डिमांड इतनी ज्यादा है कि यह लगभग हमेशा फुल रहता है. लोग इसे इसलिए हाथों-हाथ लेते हैं क्योंकि यहाँ से नयापुरा बस स्टैंड और झालावाड़ रोड दोनों ही बेहद नजदीक और सीधे पड़ते हैं. जो यात्री बस से सफर करते हैं या जिनका काम झालावाड़ रोड के आसपास होता है, उनके लिए यह होटल एक वरदान की तरह है. मुख्य सड़क पर होने के बावजूद इसके दाम बेहद कंट्रोल में हैं और कनेक्टिविटी के मामले में इसका कोई मुकाबला नहीं है.
आखिर में बात करते हैं उन लोगों की जो ट्रेन से सफर करते हैं. कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद अगर आप सिर्फ एक दिन के लिए रुकना चाहते हैं या फिर आपकी कोई कनेक्टिंग ट्रेन है, तो स्टेशन से महज 500 से 700 मीटर की दूरी पर स्थित होटल पनघट आपके लिए सबसे बेस्ट है. अक्सर स्टेशन के पास वाले होटल बहुत महंगे होते हैं, लेकिन होटल पनघट ने आम यात्रियों को बड़ी राहत दी है. यह होटल बेहद कम बजट में आपको एक सुरक्षित और आरामदायक कमरा दे देता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



