मानसून सत्र में ‘कामकाज’ पर संकट! लगातार 16वें दिन विपक्ष के शोर में दब गया लोकसभा का प्रश्नकाल

होमताजा खबरदेश
मानसून सत्र में ‘कामकाज’ पर संकट! विपक्ष के शोर में दब गया लोकसभा का प्रश्नकाल
Last Updated:August 10, 2026, 12:50 IST
Parliament Monsoon Session: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के जोरदार शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही को शुरू होने के तुरंत बाद ही स्थगित करना पड़ा.संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है. (फाइल फोटो)
Parliament Monsoon Session: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के भीतर दोपहर पहले 12 बजे और फिर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.
संसद के मानसून सत्र के चौथे सप्ताह की शुरुआत भी पिछले तीन सप्ताह की तरह ही हंगामेदार रही और आज लगातार 16वें दिन सदन में प्रश्नकाल नहीं हो सका. कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्य अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर शोर-शराबा करने लगे.
आसन पर आज आरएसपी नेता एन के प्रेमचंद्रन थे जिन्होंने प्रश्नकाल शुरू कराने का प्रयास किया. सामान्य तौर पर लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही के समय आसन पर अध्यक्ष ओम बिरला होते हैं. हंगामा जारी रहने पर प्रेमचंद्रन ने बैठक शुरू होने के एक मिनट के अंदर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी. दोबारा जब कार्यवाही शुरू हुई, तो भी विपक्ष शांत नहीं हुआ और सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा.
About the AuthorRakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 10, 2026, 12:50 IST



