Rajasthan

सांगानेर में बेकाबू कार का तांडव, 6-7 वाहनों को मारी टक्कर; पिता-पुत्री की मौत, 5 घायल

Last Updated:August 10, 2026, 11:40 IST

Jaipur Hit and Run Case: जयपुर के सांगानेर में एलएमबी चौराहे के पास देर रात भीषण हिट एंड रन का मामला सामने आया. हरियाणा नंबर की एक बेकाबू कार ने सड़क पर करीब 6-7 वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में घायल पिता और उनकी ढाई साल की बेटी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार दंपती समेत 5 अन्य घायल हैं. हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals InsideJaipur Hit and Run: सांगानेर में कार ने कई वाहनों को रौंदा, 2 की मौतZoomJaipur Hit and Run Case: सांगानेर में बेकाबू कार का तांडव, पिता-पुत्री की मौत, 5 घायल

Jaipur: राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके में देर रात एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है. सांगानेर स्थित प्रसिद्ध एलएमबी चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने तांडव मचाते हुए सड़क पर जा रहे करीब 6 से 7 वाहनों को एक के बाद एक भीषण टक्कर मार दी. इस भयानक हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. देर रात पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक पिता और उनकी महज ढाई साल की मासूम बेटी ने दम तोड़ दिया. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार कार सांगानेर क्षेत्र से गुजर रही थी. सबसे पहले बेकाबू कार ने एक बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार ने आसपास चल रहे करीब 6-7 अन्य दुपहिया और चौपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार व अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पिता और मासूम बेटी की मौत, आरोपी चालक फरारहादसे में स्कूटी सवार एक दंपती समेत करीब पांच से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए. सूचना मिलते ही सांगानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में घायलों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान पिता और उनकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 10, 2026, 11:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj