Rajasthan

DAP खाद के लिए किसानों का हंगामा, दो की तबीयत बिगड़ी; 840 कट्टों के लिए लगी लंबी कतार

Last Updated:October 06, 2026, 20:21 IST

Dausa DAP Khad Crisis: दौसा जिले के बांदीकुई में मंगलवार को DAP खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. करीब एक महीने बाद क्रय-विक्रय सहकारी समिति में 840 कट्टे DAP खाद पहुंचने की सूचना पर किसान सुबह से कतार में लग गए. जमाबंदी पर मोहर और टोकन के लिए अलग-अलग लाइन लगने से परेशानी बढ़ी. खाद लेने की जद्दोजहद के बीच दो किसानों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी भी सामने आई.

ख़बरें फटाफट

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के गृह जिले में खाद के लिए संघर्ष करते दिखे किसानZoomदौसा में DAP खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

दौसा: दौसा जिले के बांदीकुई में मंगलवार को DAP खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. करीब एक माह बाद बांदीकुई में क्रय-विक्रय सहकारी समिति में 840 कट्टे DAP खाद पहुंचने की सूचना के बाद किसान सुबह से ही कतार में लग गए. खाद लेने से पहले जमाबंदी पर मोहर और फिर टोकन लेने के लिए अलग-अलग कतार लगाए जाने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई. यह हाल नजर आया प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के गृह जिले में जहां खाद के कट्टे के लिए किसान संघर्ष करते हुए नजर आए.

किसानों के मुताबिक, वे सुबह करीब 7 बजे से समिति के बाहर लाइन में खड़े थे. कई घंटे बाद यह बताया कि खाद वितरण के लिए किसानों को पहले कृषि विभाग के कार्यालय से टोकन लेना होगा. सूचना मिलते ही कतार में खड़े किसान टोकन लेने के लिए दौड़ पड़े. इससे मौके पर अचानक भीड़ बढ़ गई और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई. तेज धूप और भीड़ के बीच किसान संतोष शर्मा की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े.

खाद की नियमित आपूर्ति नहीं होने पर नाराजगी जताईमौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों ने उन्हें संभाला और पानी पिलाया. बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें बांदीकुई उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया. इसी दौरान भीड़ में एक महिला की तबीयत भी बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गई, जिसे भीड़ से बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाया गया. भीड़ बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खाद वितरण की व्यवस्था संभाली. किसानों ने खाद की नियमित आपूर्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई. किसानों का कहना था कि उन्हें करीब 20 दिन से खाद का इंतजार था.

प्रशासनिक लापरवाही के चलते किसानों को हो रही इन परेशानियों ने कृषि व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है. यदि समय रहते खाद की सुचारू आपूर्ति वितरण व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो अन्नदाताओं का यह संघर्ष और अधिक विकराल रूप ले सकता है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Rajasthan

First Published :

October 06, 2026, 20:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj