भीलवाड़ा में बेटी का ग्रैंड वेलकम, गुब्बारों से सजी गाड़ियां, शहर में निकला खुशियों का कारवां, देखें वीडियो

भीलवाड़ा में बेटी का ग्रैंड वेलकम, शहर में निकली गुब्बारों से सजी गाड़ियां
Celebration Of Baby Girl Birth In Bhilwara : भीलवाड़ा में एक परिवार ने बेटी के जन्म को ऐसे मनाया कि हर कोई तारीफ करने पर मजबूर हो गया. जहां अक्सर बेटियों के जन्म पर खुशियां सीमित रह जाती हैं, वहीं पोरवाल परिवार ने इस सोच को बदलते हुए अनोखा उदाहरण पेश किया. नवजात को अस्पताल से घर लाते समय गाड़ियों को गुलाबी और सफेद गुब्बारों से सजाया गया और “बेटी आई है, खुशियों की बहार लाई है” जैसे संदेशों के साथ पूरे शहर में खुशी का जुलूस निकाला गया. रास्ते भर लोगों ने रुककर परिवार को बधाइयां दीं, जिससे माहौल और भी खास बन गया. नवजात के पिता ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे यादगार दिन बताया और कहा कि बेटियां भी उतनी ही खास होती हैं जितने बेटे. इस पहल ने समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश दिया है.




