1992 की फिल्म ने तोड़े थे सारे पैमाने! 69 के हीरो ने 21 की हसीना संग टूटकर किया था रोमांस, जोड़ी देख सन्न थे लोग

Last Updated:April 21, 2026, 18:50 IST
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एन. टी. रामाराव ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. उनके निभाए कुछ किरदार तो अमिट छाप छोड़ गए हैं. लेकिन उनकी एक फिल्म को लोग अब तक नहीं भुला पाए हैं. फिल्म में उन्होंने आधी उम्र की एक्ट्रेस संग काम किया था.
नई दिल्ली. मल्टीटैलेंटेड स्टार एन. टी. रामाराव अपने किरदारों में जान फूंक दिया करते थे. 69 साल की उम्र में भी उन्होंने एक फिल्म में ऐसा लीड रोल प्ले किया था, जिसमें वह 21 साल की एक्ट्रेस संग एक्टिंग करते नजर आए थे.उनके फैंस तक उन्हें इस फिल्म में देखकर चौंक गए थे.
एन. टी. रामाराव यानी एनटीआर की छोड़ी गई अमिट छाप को लोग आज भी सम्मान की नजरों से देखते हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी अपना दमखम दिखाया था. अब उनके बेटे जूनियर एनटीआर भी इडंस्ट्री में नाम कमा रहे हैं.
आज हम आपको एनटीआर की ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने 69 साल की उम्र में भी लीड हीरो बनकर फैंस का दिल जीत लिया था. फिल्म में उनके साथ मलयालम एक्ट्रेस वाणी विश्वनाथ नजर थीं.
Add as Preferred Source on Google
वाणी उस वक्त महज 21 साल की थी, जबिक एनटीआर 69 के थे. फिल्म का नाम है, सम्राट अशोक जो साल 1992 में रिलीज हुई थी, ये फिल्म महान सम्राट अशोक की लाइफ बेस्ड है. फिल्म में उनका रोल देखकर लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया था.
फिल्म को लिखने का काम, फिल्म का प्रोडक्शन यहां तक कि फिल्म में अभिनय भी एनटीआर ने ही किया था. फिल्म के निर्देशन की कमान भी उनके ही हाथों में थीं. लेकिन उनकी इतनी मेहनत के बाद भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
फिल्म में उनके अलावा कई बड़े स्टार भी नजर आए थे. लेकिन फिल्म में वाणी विश्वनाथ ने लोगों का ध्यान खींचा. फिल्म में उन्होंने राजा की बेटी रायनी रचमल्लू का किरदार निभाया था .
ये वो वक्त था जब वाणी अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं. लेकिन खुद से इतने बड़े हीरो के साथ आने पर उस वक्त खूब चर्चा हुई थी. दोनों की उम्र को लेकर भी उस वक्त लोग हैरान थे. फिल्म को लेकर उस वक्त खूब हंगामाह हुआ था.
वाणी ने आगे चलकर भी एनटीआर के साथ कई फिल्मों में काम किया. कई फिल्मों में तो उनके कई यादगार रोल आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. वाणी ने बाबूराज से शादी रचाई और फिल्मी दुनिया में ब्रेक लेकर फिर से वही पहचान बनाई.
वाणी ने परिवार और काम दोनों को संभाला. शादी के बाद भी उनका करियर सफल रहा. उन्होंने राजनीति में भी अपना हुनर आजमाया. दोनों ही जगह उन्होंने अपने काम से लोगों का खूब दिल जीता.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 21, 2026, 18:50 IST



