Rajasthan

Dausa News: अवैध खनन पर कार्रवाई के विरोध में दौसा में ट्रैक्टर आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों चालक

Last Updated:August 17, 2026, 14:51 IST

Dausa News: दौसा में अवैध खनन के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर चालक और ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने राजेश पायलट स्टेडियम के समीप ट्रैक्टर खड़े कर विरोध जताया और कलेक्ट्रेट तक मार्च की मांग की. पुलिस ने ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश से रोकते हुए मौके पर भारी जाब्ता तैनात किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर परेशान करने, जबरन ट्रैक्टर पकड़ने और अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं. फिलहाल प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच समझाइश का दौर जारी है.

अवैध खनन पर कार्रवाई बनी आंदोलन की वजह, दौसा में ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शनZoomदौसाअवैध खनन के खिलाफ सरकार की सख्ती पर विरोध में ट्रेक्टर आंदोलन

दौसा. अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन और खनिज विभाग की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को दौसा में ट्रैक्टर चालकों और ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर लेकर शहर पहुंचे और राजेश पायलट स्टेडियम के समीप सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उन्हें ट्रैक्टरों के साथ दौसा शहर से होते हुए कलेक्ट्रेट तक जाने की अनुमति दी जाए.

प्रदर्शनकारियों के जुटने के बाद मौके पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया. पुलिस प्रशासन ने ट्रैक्टरों को शहर के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया. इसके चलते स्टेडियम के आसपास काफी देर तक ट्रैक्टरों की कतारें लगी रहीं और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

पुलिस पर लगाए परेशान करने और अवैध वसूली के आरोप

आंदोलन कर रहे ट्रैक्टर चालकों का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जबरन ट्रैक्टर पकड़ने और अवैध वसूली के गंभीर आरोप भी लगाए. उनका कहना है कि खनन गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई के नाम पर ट्रैक्टर चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखने और विरोध दर्ज कराने के लिए वे कलेक्ट्रेट तक पहुंचना चाहते हैं. वहीं, पुलिस की ओर से शहर में ट्रैक्टरों के प्रवेश को रोकने के कारण आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच गतिरोध की स्थिति बनी हुई है.

प्रतिनिधिमंडल से प्रशासन की समझाइश

मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत शुरू की. अधिकारियों की ओर से आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो और शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो.

अभियान के बाद आंदोलन पर उतरे ट्रैक्टर चालक

गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर खनिज विभाग के सहयोग से अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया था. इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन और परिवहन से जुड़े मामलों में कई कार्रवाई की गई. इन कार्रवाईयों के बाद बड़ी संख्या में ट्रैक्टर चालक विरोध में उतर आए हैं. फिलहाल प्रशासन की प्रदर्शनकारियों से वार्ता जारी है. अब देखना होगा कि बातचीत के जरिए गतिरोध समाप्त होता है या ट्रैक्टर चालक कलेक्ट्रेट तक मार्च की मांग पर आंदोलन जारी रखते हैं.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Rajasthan

First Published :

August 17, 2026, 14:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj