Rajasthan
कोटा में आई फ्लू का 'जानलेवा' स्ट्रेन: 4 दिन में ठीक होने वाली बीमारी अब ले रही है महीना भर, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Kota Eye Flu Outbreak: कोटा में बदले हुए स्ट्रेन के साथ आई फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है. वायरल के साथ बैक्टीरियल इन्फेक्शन जुड़ने के कारण मरीजों की रिकवरी में अब एक महीने तक का समय लग रहा है. आंखों में लालिमा, सूजन और धुंधलेपन की शिकायतों के साथ सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है. डॉक्टरों ने इसे बेहद संक्रामक बताते हुए लोगों को सावधानी बरतने और आंखों में गंभीर समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लेने की चेतावनी दी है.



