Barmer Hospital News | तपती गर्मी में अस्पताल की छत पर लगा स्प्रिंकलर

Last Updated:May 08, 2026, 09:27 IST
Barmer News: बाड़मेर जिला अस्पताल में भीषण गर्मी और हीटवेव से मरीजों को बचाने के लिए रूफटॉप स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया गया है. यह सिस्टम छत पर पानी का छिड़काव कर तापमान को 4 से 6 डिग्री तक कम कर रहा है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. हनुमान राम चौधरी ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में एसी और कूलर के साथ ही हीटवेव मरीजों के लिए 20 बेड रिजर्व किए गए हैं. अस्पताल के आईसीयू और लेबर रूम सहित अन्य प्रमुख वार्डों में भी ठंडक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मरीजों को राहत मिल सके.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर. रेगिस्तान की तपती गर्मी और लगातार चल रही भीषण हीटवेव के बीच पश्चिमी सरहद पर बसे बाड़मेर में मरीजों को राहत देने के लिए जिला अस्पताल ने एक अनोखी और हाईटेक पहल की है. भीषण गर्मी से बचाव के लिए अब अस्पताल के आपातकालीन वार्ड की छत पर ‘रूफटॉप स्प्रिंकलर सिस्टम’ लगाया गया है. यह सिस्टम छत पर लगातार पानी की फुहारों का छिड़काव कर रहा है, जिससे वार्ड के भीतर का तापमान 4 से 6 डिग्री तक कम हो गया है. रेगिस्तान की इस झुलसाने वाली गर्मी में अस्पताल प्रशासन का यह कदम मरीजों के लिए बड़ी संजीवनी साबित हो रहा है.
बाड़मेर में दोपहर के समय जब पारा 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है, तब यह स्प्रिंकलर सिस्टम छत को ठंडा रखकर वार्ड के भीतर के वातावरण को आरामदायक बना रहा है. जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. हनुमान राम चौधरी के मुताबिक, हीटवेव की गंभीरता को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य संवेदनशील जगहों पर एसी, कूलर और अतिरिक्त पंखों की पुख्ता व्यवस्था की गई है. अस्पताल प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि मरीजों के उपचार में कोई कमी न रहे, इसके लिए जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध रखा गया है.
हीटवेव के लिए 20 बेड रिजर्वअस्पताल अधीक्षक ने बताया कि हीटवेव से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष रूप से 20 बेड रिजर्व किए गए हैं, जहां एसी और कूलरों की विशेष सुविधा दी गई है. इसके साथ ही अस्पताल में मेडिकल आईसीयू, क्रिटिकल आईसीयू, रामाश्रय वार्ड, पीआईसीयू, लेबर रूम और आपातकालीन वार्डों में भी एसी की व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने दो अलग-अलग टीमें भी बनाई हैं जो मरीजों की निगरानी और त्वरित उपचार का काम संभालेंगी.
कम खर्च में ज्यादा ठंडक का देसी जुगाड़जिला अस्पताल के डॉ. दिनेश परमार के अनुसार, गर्मी में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ जाते हैं, ऐसे में अस्पताल के भीतर ठंडक बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है. रूफटॉप स्प्रिंकलर सिस्टम न केवल किफायती है, बल्कि इससे मरीजों और उनके परिजनों को तत्काल राहत मिल रही है. छत पर फुहारों के रूप में गिरता पानी गर्म कंक्रीट को ठंडा कर देता है, जिससे वार्ड की दीवारों से निकलने वाली उमस कम हो जाती है. इस अनोखी पहल की शहर भर में चर्चा हो रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Barmer,Barmer,Rajasthan



