Rajasthan

RPSC के घर में ही छिपे हैं भेदिये, मेंबर से लेकर बाबू तक लगा रहे साख को पलीता, फिर सामने आया नया कारनामा

Last Updated:May 14, 2026, 13:37 IST

Jaipur News : राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती एजेंसी राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के घर में ही भेदिए छिपे हैं. आयोग के केवल पूर्व मेंबर ही इसकी साख को पलीता नहीं लगा चुके हैं बल्कि इसके प्रशासनिक स्टाफ में भी इसमें पीछे नहीं है जो प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में एसओजी ने आरपीएससी के एक बाबू को भी गड़बड़ी के मामले में दबोचा है. इससे साफ है कि आरपीएससी के दफ्तर में ही पेपर लीक और डमी कैंडिडेट सैटिंग का खेल चल रहा है. पढ़ें यह पूरी खबर.RPSC के घर में ही छिपे हैं भेदिये, मेंबर से लेकर बाबू तक लगा रहे साख को पलीताZoomमान सिंह मीणा (धारीदार शर्ट) आरपीएससी में यूडीसी के पद पर तैनात है. राजेश मीणा ने अपनी जगह डमी कैंडिडेट बिठाया था।.

जयपुर. नीट परीक्षा 2026 के लीक हुए पेपर के बीच राजस्थान से एक और बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यह खबर आई है राजस्थान की सबसे सबसे बड़ी भर्ती एजेंसी राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC से. राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 समेत अन्य कई भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर पूर्व में बुरी तरह से बदनाम हो चुके आयोग पर एक और बदनुमा धब्बा लग गया है. यह धब्बा लगाया है आयोग के एक बाबू मानसिंह मीणा ने. वह आयोग में ही बैठकर बड़ी गड़बड़ी करता पकड़ा गया है. इससे पहले आयोग के दो सदस्य बाबूलाल कटारा और रामूराम रायका पेपर लीक के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं. आयोग के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ पूछताछ के दौर से गुजर रहे हैं.

राजस्थान में पेपर लीक केस की जांच एजेंसी एसआईटी की अगुवाई कर रही एसओजी ने आयोग के वरिष्ठ लिपिक (UDC) मान सिंह मीणा को गिरफ्तार किया है. यह केस प्राध्यापक (इतिहास) भर्ती परीक्षा- 2022 से जुड़ा है. इस भर्ती परीक्षा में राजेश मीणा ने परीक्षा में अपनी जगह उम्मेद सिंह के नाम के व्यक्ति को लालच देकर बतौर डमी अभ्यर्थी बिठाया था. राजेश ने प्रवेश पत्र पर अपनी जगह उम्मेद सिंह की फोटो भी लगाई थी. 17-18 अक्टूबर 2022 को उम्मेद सिंह ने बतौर डमी कैंडिंडेट परीक्षा दी थी. परीक्षा में पास होने के बाद राजेश मीणा ने रिकॉर्ड में हेरफेर करने की साजिश की रची.

मानसिंह मीणा से 8 लाख रुपये में सौदा तय किया थाएसओजी के एडीजी विशाल बंसल के मुताबिक उसने इसके लिए RPSC में यूडीसी के पद पर तैनात मानसिंह मीणा से 8 लाख रुपये में सौदा तय किया. इसके लिए मान सिंह मीणा को एडवांस के तौर पर 2 लाख रुपये दिए. बाकी रकम बाद में देना तय हुआ. पेपर लीक केस की जांच कर रही एसओजी ने जब इस मामले की कड़ियां जोड़ी तो पूरी पिक्चर क्लियर हो गई. उसके बाद में इस मामले में डमी उम्मेद सिंह और उसका सहयोगी रमेश बिश्नोई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब एसओजी ने मान सिंह मीणा पर शिकंजा कसने के साथ ही फर्जीवाड़ा कर टीचर बने राजेश मीणा को भी दबोच लिया है. राजेश कुमार मीणा काफी वक्त से फरार था. अब SOG ने उसे पकड़कर कोर्ट में पेश कर 18 मई तक रिमांड पर लिया है.

सबसे ज्यादा बट्टा राजस्थान पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा से लगा थाराजस्थान में आयोग की छवि पर सबसे ज्यादा बट्टा राजस्थान पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा से लगा था. इस परीक्षा का पेपर आयोग के सदस्यों बाबूलाल कटारा और रामूराम रायका ने ही लीक कर दिया था. उसके बाद इस मामले में पांच दर्जन ट्रेनी थानेदारों की गिरफ्तारी हुई थी. उसके अलावा दर्जनों अन्य आरोपी पकड़े गए थे. हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद इस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. इस मुद्दे ने काफी तूल पकड़ा था और इस पर जमकर राजनीति हुई थी. इससे पहले भी टीचर भर्ती समेत आयोग की कई भर्तियां धांधली की भेंट चढ़ चुकी है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj