Delhi GRAP 1 Rules | AQI 300 पार जाते ही दिल्ली-NCR में लगा GRAP-1, जान लें नए नियम वरना कटेगा दस हजार का चालान

होमताजा खबरDelhi
AQI 300 पार, दिल्ली-NCR में लगा GRAP-1, जान लें नियम वरना कटेगा 10000 का चालान
Last Updated:October 21, 2026, 15:31 IST
GRAP-1 In Delhi : दिल्ली-एनसीआर में हवा की क्वालिटी खराब होते ही ग्रैप का स्टेज वन लागू कर दिया गया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि एक नवंबर से मेट्रो को छोड़कर सभी पार्किंग फीस दोगुनी होगी. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया जाएगा और 30 नवंबर तक आउटडोर डिमोलिशन पर रोक रहेगी. ट्रैफिक पुलिस भी PUCC चेक कर रही है. नियमों तोड़ने वालों का 10,000 रुपये तक का चालान कट सकता है.दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप वन लागू. (PTI Photo)
नई दिल्ली: बदलते मौसम के बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. दिन के वक्त तेज धूप और रात में हल्की ठंड के बीच हवा की क्वालिटी लगातार गिर रही है. कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 300 के पार दर्ज किया गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में रात का पारा 18 डिग्री तक गिर सकता है. ठंड की शुरुआत के साथ हवा में धूल और धुएं के कण जमीन के नजदीक जमने लगे हैं. इसी वजह से प्रशासन ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एक्शन तेज कर दिया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को पकड़ रही है. राजधानी में बिना वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUCC) के वाहन नहीं चल सकते. अगर PUCC नहीं हुआ तो 10 हजार रुपये का चालान कट सकता है.
राजधानी में हवा अचानक इतनी जहरीली क्यों होने लगी?
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के पंजाबी बाग में एक्यूआई 304 और पूसा में 318 रिकॉर्ड हुआ है. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में यह आंकड़ा 315 दर्ज किया गया है. गाजियाबाद और नोएडा के कई इलाके भी खराब श्रेणी में आ चुके हैं. दिन में तापमान 32 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन शाम ढलते ही हवा की गति धीमी पड़ जाती है. इससे गाड़ियों का धुआं और धूल वायुमंडल में फंस जाते हैं. डॉक्टरों ने सुबह और शाम के समय वॉक से बचने और मास्क पहनने का सुझाव दिया है.
ग्रैप वन लागू होने के बाद आप पर क्या पाबंदियां लगेंगी?
ग्रैप का पहला चरण लागू होते ही निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन चलाना जरूरी कर दिया गया है. सड़कों पर पानी का छिड़काव और मैकेनाइज्ड स्वीपिंग तेज की जा रही है. खुले में कचरा या पत्तियां जलाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. होटल और ढाबों के तंदूर में कोयला या लकड़ी के इस्तेमाल पर पूरी रोक रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने बिना पीयूसीसी वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू किया है. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का दस हजार रुपये तक का चालान कट सकता है.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने क्या कहा?
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार (21 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछली सरकारें सिर्फ बहाने बनाती रहीं, जबकि इस बार पिछले 12 साल में सबसे ज्यादा 214 दिन हवा साफ दर्ज हुई है.
सिरसा ने बताया कि शहर में आज से ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है और 30 एजेंसियां मिलकर एक्शन ले रही हैं.
एक नवंबर से मेट्रो को छोड़कर सभी पार्किंग फीस दोगुनी कर दी जाएगी.
दिल्ली सरकार और एमसीडी के दफ्तरों के टाइमिंग्स भी बदले जाएंगे.
राजधानी में खुले में कूड़ा जलाने पर सख्त पाबंदी है और 30 नवंबर तक आउटडोर डिमोलिशन पूरी तरह बंद रहेगा.
इसके बाद 31 जनवरी तक किसी भी तरह के डिमोलिशन पर रोक जारी रहेगी.
धूल और जाम से निपटने के लिए सड़कों की एंड-टू-एंड री-कारपेटिंग होगी और एआई बेस्ड ट्रैफिक सिस्टम शुरू किया जाएगा.
कमांड सेंटर से पूरी निगरानी की जा रही है और मेट्रो स्टेशनों के पास मिस्ट स्प्रे यूनिट्स भी लगाई गई हैं.
पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने वाली 3000 इंडस्ट्रीज को सील किया जा चुका है. सरकार ने 70 लाख के टारगेट के मुकाबले 78 लाख जियो-टैग्ड पौधे लगाए हैं, जिनका सर्वाइवल रेट रिकॉर्ड 97 परसेंट रहा है.
सिरसा ने साफ किया कि सूखने वाले पौधों की जगह उसी किस्म का नया पेड़ लगाया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने सभी वाहन चालकों से बिना पीयूसीसी के गाड़ियां न चलाने की अपील की है.
About the Authorदीपक वर्माDeputy News Editor
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
New Delhi,Delhi
First Published :
October 21, 2026, 15:11 IST



